Munawar Faruqui शुरू करेंगे 37 दिनों की भयंकर ‘जेल जर्नी’, Samay Raina से है कोई तगड़ा कनेक्शन? जानें पूरा मामला

Munawar Faruqui New Show: मुनव्वर फारूकी ने फैंस के बीच बड़ा ऐलान किया है। मुनव्वर 37 दिनों तक जेल में रह चुके हैं। अब उस जर्नी को वह याद करने वाले हैं। उन्होंने शो का ऐलान किया है।

Munawar Faruqui New Show: मशहूर कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी पॉपुलर हुआ। इस शो की वजह से ही समय रैना (Samay Raina) काफी विवादों में भी आए, लेकिन अब उन्होंने अपना कमबैक कर लिया है। समय रैना की तरह ही अब कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी कुछ करने वाले हैं। मुनव्वर फारूकी जल्द ही फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। वह अपना नया शो लाने वाले हैं, जिसमें वह अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। मजेदार बात ये है कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के इस शो का नाम धंधो होगा। इस बात की जानकारी खुद कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया पर दिया है। (ये भी पढ़ें: Naagin 7: नागिन अनंता संग मिलकर ड्रैगन को पाताल में गाड़ेगी विषाखा, शो में होगी Anita Hassanandani की एंट्री?)

munawar faruqui

munawar faruqui (Photo Credit- Instagram)

    मुनव्वर फारूकी का नया शो

    हाल ही में मुनव्वर फारूकी एक पॉडकास्ट में शामिल हुए, जिसने उन्होंने अपने नए शो का ऐलान किया। मुनव्वर ने बताया कि वो आने वाले 37 दिनों तक एक खास प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। 37 दिन वाला उनका ये प्रोजेक्ट बहुत चैलेंजिंग होने वाला है। मुनव्वर ने ये भी बताया है कि इस शो की वजह से वह अपनी नॉर्मल लाइफ और सोशल मीडिया से थोड़ा दूर होने वाले हैं। वह सिर्फ अपने प्रोजेक्ट पर ही सारा फोकस करेंगे। मुनव्वर के इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने अपना दिमाग चलाना शुरू कर दिया है। लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि मुनव्वर जल्द ही बड़ा धमाका करने वाले हैं। कई लोगों का मानना है कि मुनव्वर का नया शो उनके पुराने ‘लॉकअप’ की तरह ही हो सकता है। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बने Vivian Dsena, Rohit Shetty के सामने लगा देगा आग)

    munawar faruqui (Photo credit- Instagram)

      जेल की जर्नी को याद करेंगे मुनव्वर फारूकी

      मुनव्वर ने बताया कि वो अपनी उस जेल जर्नी के बारे में एक स्पेशल शो करेंगे। समय का शो देखने के बाद उन्हें हिम्मत आई है कि वो भी एक ऐसा शो कर सकते हैं। मुनव्वर ने ये भी कहा कि वो लंबे वक्त से इस शो की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वो ये शो कर नहीं पाए हैं। कॉमेडियन के मुताबिक, उन्होंने इस शो को चार साल से लिखा हुआ है। मुनव्वर ने ये भी बताया कि शो का नाम धंधो है। गुजराती में बिजनेस को ‘धंधो’ कहते हैं। मेरा शो उस जर्नी के बारे में ही है। मुझे लगता है वो शो सारे सवालों का जवाब है।

      End of Feed