Urfi Javed denied entry in restaurant: टीवी अदाकारा उर्फी जावेद अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें देखकर फैंस की सांसें बढ़ जाती हैं। उनकी बोल्डनेस के सामने इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी अदाकाराएं फेल हैं। उर्फी जावेद को उनकी ड्रेसेस की वजह से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है लेकिन अदाकारा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इन बोल्ड ड्रेसेस की वजह से एक दिन उन्हें रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी जाएगी। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। अदाकारा उर्फी जावेद को उनकी ड्रेसिंग सेंस की वजह से एक रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिली है। आइए आपको पूरा किस्सा बताते हैं...
Urfi Javed को रेस्टोरेंट वालों ने बिना खाना खिलाए ही भगाया
उर्फी जावेद को नहीं मिली मुंबई के रेस्टोरेंट में एंट्री
टीवी अदाकारा उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट ने एंट्री देने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि रेस्टोरेंट मालिक को उनके कपड़ों से दिक्कत है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या ये 21वीं सदी की मुंबई है। मुझे आज रेस्टोरेंट में एंट्री देने से मनाकर दिया गया। इसमें कोई बुरी बात नहीं है कि आप मेरी फैशन चॉइस से सहमत नहीं हैं लेकिन इसे स्वीकार तो करिए। मुझे इस कारण बुरी तरह से ट्रीट न करिए। आप इस बात को स्वीकार करें लेकिन मुझे बकवास एक्सक्यूज न दें।'
Urfi Javed को रेस्टोरेंट वालों ने बिना खाना खिलाए ही भगाया
उर्फी जावेद को मिल रहा है फैंस का सपोर्ट
अदाकारा उर्फी जावेद को फैंस का लगातार सपोर्ट मिल रहा है। लोग उर्फी के सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि रेस्टोरेंट वालों को उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। फैंस उर्फी के पक्ष में खड़े हुए हैं और रेस्टोरेंट वालों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
