टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) अपने 19वें सीजन को लेकर चर्चा में है। इस बार रोडीज पर नए गैंग लीडर्स देखने को मिलने वाले हैं। शो का 19वां सीजन सोनू सूद होस्ट करने वाले हैं। सोनू ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि इस बार का सीजन काफी धमाकेदार रहने वाला है। मेकर्स ने गैंग लीडर के चेहरों को रिवील कर दिया है। इस बार शो पर रियलिटी टीवी स्टार गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) भी नजर आने वाले है। गौतम शो में बतौर गैंग लीडर नजर आने वाले हैं। शो का नया प्रोमो देर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
Gautam Gulati mtv roadies (credit pic: instagram)
गौतम गुलाटी को बिग बॉस 8 से पहचान मिली थी। एक्टर बिग बॉस के विनर रह चुके हैं। गौतम ने अपने दमदार अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। सोशल मीडिया पर एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रोडीज: कर्म या कांड के मेकर्स ने क्लिप शेयर की है। क्लिप को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, वी लव ... वी लव गौती। गौतम सिटी तो ऑल रेडी बनी हुई है, आओ इस बार गौतम की गैंग बनाए।
गौतम गुलाटी बने नए गैंग लीड
गौतम ने अपने नए शो के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अपने नए वेंचर के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। गैंग लीडर की बहुत सारी जिम्मेदारियां होती है। इस तरह के ऑइकोनिक शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं और अपने काम को ईमानदारी के साथ करूंगा। गौतम के फैंस उनके नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड है। गौतम के साथ रिया चक्रवर्ती भी रोडीज का हिस्सा होंगी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रिया ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस प्रोमो में कहती हैं क्या लगा था मैं वापस नहीं आऊंगी। एमटीवी रोडी के ऑनएयर होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। शो के ऑडिशन की शुरुआत हो चुकी है।
