Monalisa On Rajat Dalal And Prince Narula: रियलिटी शो द 50 खत्म हो गया है लेकिन इस शो से शुरू हुए विवाद शांत नहीं हो रहे हैं. शो में रजत दलाल और प्रिंस नरूला का नाम काफी उछला. उनके विवाद भी काफी हुए और शो से बाहर आकर भी दोनों एक दूसरे के खिलाफ बोलने से पीछे नहीं रहे, लेकिन एक सच ये भी है कि प्रिंस नरूला और रजत दलाल ने शो के बाद खुद को दोस्त बता दिया है, जिसके बाद से ही दावा किया जा रहा है कि शो में उनकी लड़ाई नकली थी. दोनों सिर्फ गेम के लिए लड़ रहे थे. अब मोनालिसा ने रजत दलाल पर अपनी भड़ास निकाली है.
Google- photo credit
मोनालिसा ने रजत दलाल पर निकाली अपनी भड़ास
मोनालिसा (Monalisa) ने शो में हुए लड़ाई झगड़ों पर कहा कि सबसे पहले रणविजय और दिग्विजय का हुआ था और उसके बाद सबका शुरू हुआ. सिद्धार्थ और करण पटेल का भी हुआ. उस वक्त ही गाली गालौच. तब मैं भी सोच रही थी कि अरे बाप रे ये क्या हो रहा है. उसके बाद मिजिकल चेयर वाला एक गेम था और उसमें मैं देख रही हूं कि अपने आपको इतना स्ट्रांग बोलने वाला मस्कूल मैन वो म्यूजिकल चेयर पकड़कर खडा़ है. उसे खुद पर और अपने फैंस पर इतना भी भरोसा नहीं था कि अगर मैं नॉमिनेशन में चला जाता हूं तो फैंस बचा लेंगे. वो एकदम चेयर पकड़कर खड़ा था. वो चीटिंग था. मिस्टर रजत... उसका जर्नी शुरू से एंड तक बहुत अच्छा था. वो सिर्फ ये जानते हैं कि कैसे लोगों को गाली गलौच करके अपने आपको फेमस करना है. वो बाहर आकर कुछ भी बोल रहे हैं. उनका जो पेड पीआर है, वो भी हम सब जानते हैं. मैंने अपने आपको शांत करके रखा है, क्योंकि वो जरूरी नहीं है लेकिन अब वो ज्यादा कर रहा है.
प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई पर बोलीं मोनालिसा
वहीं, प्रिंस और रजत ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि दोनों दोस्त हैं और उनके वीडियो पर मोनालिसा ने कहा कि मुझे पता था कि दोनों ने बात कर रखी है और जब आपका अलायंस ज्यादा है तो आप किसी को भी निकाल सकते हैं और अब आप वीडियो रूम में जाकर बोलते हो कि मेरा मास्टरमाइंड... कोई मास्टरमाइंड नहीं था सब प्लान था.
