Mohit Raina To Join Ramayana Cast: जब से डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण' की घोषणा की है तभी से लोग काफी उत्साहित हो गए हैं। फिल्म का काम बहुत तेजी से चल रहा है जिसके चलते सेट से कई खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, सनी देओल, लारा दत्ता और साउथ इंडस्ट्री से यश और साई पल्लवी नजर आएंगे। इस बीच खबर आई है कि इस फिल्म की स्टार कास्ट में एक और नाम जुड़ गया है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर मोहित रैना है जो फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे।
एंटेरटेन्मेंट गलियारों से उड़ती-उड़ती खबर सामने आई है कि टीवी एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में नजर आएंगे। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस स्टारर फिल्म में मोहित शिव भगवान की भूमिका निभाएंगे। मोहित रैना का महादेव वाला आइकोनिक किरदार के सभी फैन हैं। एक्टर ने सीरियल 'देवों के देव महादेव' से लोगों के दिलों दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ऐसे में कई सालों बाद लोगों को मोहित महादेव बन दर्शन कराएंगे। खबर सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
एक्टर मोहित रैना सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में भी अपनी एक्टिंग का परचम फहरा रहे हैं। अभी तक इन खबरों पर मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें साल 2026 में फिल्म 'रामायण' को रिलीज किया जाएगा। फिल्म दो भाग में बनी है। केजीएफ फेम यश ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है जिसकी तस्वीरें सेट से सामने आई थी।
