MC Stan कर रहे हैं इन्फ्लुएंसर्स के साथ फ्लर्ट, इंस्टाग्राम पर भेज रहे हैं ऐसे-ऐसे मैसैज वायरल हुई चैट

MC Stan send Flity Messages to Influencers: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। एमसी स्टेन पर लड़कियों को डीएम में परेशान करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर लोग एमसी स्टेन को लताड़ भी लगा रहे हैं, आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

MC Stan send Flity Messages to Influencers: पॉपुलर रैपर और बिग बॉस 16( Bigg Boss 16) विनर एमसी स्टेन( MC Stan) एकबार फिर से विवादों में आ गए हैं। हाल ही में रैपर का अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था और अब वह अपने इंस्टाग्राम से लड़कियों को मेसैज कर रहे हैं। उनके कुछ इन्फ्लुएंसर्स को भेजे गए मेसैज वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह लड़कियों से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एमसी स्टेन लोगों के निशाने पर आ गए हैं और उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

MC Stan send Flity Messages to Influencers

रैपर एमसी स्टेन ( MC Stan) के इंस्टाग्राम डीएम जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 के विनर पर अब कई लोगों ने इंस्टाग्राम पर ‘उनके डीएम में घुसने’ का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया इन्फ़लुएन्सर मिसिमी कश्यप ने अपने डीएम में रैपर एमसी स्टेन के मैसेज देखें जिसे देखकर वह हैरान हो गई। सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट साझा करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि रैपर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से मुझे मैसेज भेजा था "यो!! क्या क्रेक्सिन गर्ल है .. डैमम उह बहुत सुंदर।" यही नहीं एक अन्य लड़की के साथ भी फ्लर्ट करते हुए मैसेज किया था जो लोगों के बीच खूब वायरल हुआ था।

End of Feed