Mangal Lakshmi: बंद होने की कगार पर आया दीपिका सिंह का शो? खबरें सामने आते ही नमन शॉ ने बताया सच

Naman Shaw Break Silence On Mangal Lakshmi Going Off Air Rumor: टीवी के चर्चित शो 'मंगल लक्ष्मी' ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन शो को लेकर खबर आ रही है कि इसपर जल्द ही ताला लग सकता है। इस खबर पर अब शो के स्टार नमन शॉ ने चुप्पी तोड़ी है।

Naman Shaw Break Silence On Mangal Lakshmi Going Off Air Rumor: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। दीपिका सिंह इन दिनों कलर्स टीवी के पॉपुलर शो 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं। उनका ये शो अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण खूब चर्चा में रहता है। साथ ही कई बार 'मंगल लक्ष्मी' ने टीआरपी में भी टॉप 5 में जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में दीपिका सिंह स्टारर सीरियल को लेकर खबर आ रही है कि इसे जल्द ही बंद किया जा सकता है। 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) से जुड़ी इस खबर ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है। लेकिन अब इस मामले पर खुद शो में अदित की भूमिका अदा करने वाले नमन शॉ ने चुप्पी तोड़ी है।

naman shaw

फोटो क्रेडिट- नमन शॉ ट्विटर/कलर्स इंस्टाग्राम

'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) से जुड़े सूत्रों का कहना था कि शो की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है और इसे अगले महीने तक 'लक्ष्मी का सफर' के साथ बंद कर दिया जाएगा। इन अफवाहों के सामने आते ही इंडिया फोरम ने शो के लीड एक्टर नमन शॉ से जुड़ने की कोशिश की, जिन्होंने बताया कि मेकर्स ने इस बारे में अभी तक उन्हें कुछ भी नहीं कहा है। नमन शॉ ने 'मंगल लक्ष्मी' के बंद होने की बात पर हैरानी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "क्या? नहीं मुझे नहीं मालूम कि ये बात कहां से आ रही है। मैंने इस बारे में अभी तक कुछ भी नहीं सुना है। यहां तक कि ये पहली बार है जब मुझे ऐसा कुछ पता चला है। अभी तक तो हमें इस फैसले के बारे में कुछ नहीं बताया गया है और न ही मैं ऐसी चीजों से अवगत हूं।"

End of Feed