Mahira Sharma-Paras Chhabra Breakup: टीवी अदाकारा माहिरा शर्मा इंस्टाग्राम पर अपनी और पारस छाबड़ा की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रही थीं, जो फैंस को काफी पसंद आती थीं। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के दौरान दोस्त बने ये दोनों सितारे जल्द ही इश्क में पड़ गए और धीरे-धीरे इनको लेकर खबरें बनने लगी। लगभग 3 सालों तक एक साथ रहने के बाद अब इन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। माहिरा शर्मा ने ये कदम उठाकर फैंस को चौंका दिया है और किसी को समझ नहीं आ रहा है कि इन दोनों के बीच किस बात को लेकर इतना बड़ा झगड़ा हो गया है कि इन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया है।
Mahira Sharma ने तोड़े Paras Chhabra से सारे रिश्ते!! इंस्टाग्राम से डिलीट की रोमांटिक PICS
माहिरा शर्मा ने पारस छाबड़ा को जिंदगी से किया आउट
अदाकारा माहिरा शर्मा ने इंस्टाग्राम से पारस छाबड़ा की तस्वीरें डिलीट करके उन्हें अपनी जिंदगी से आउट कर दिया है। माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा अपने इश्क का दिल खोलकर इजहार नहीं करते थे लेकिन इन्होंने कभी इसे छुपाया भी नहीं था। बिग बॉस 13 में शामिल हुए सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल सबसे फेमस कपल बनकर उभरे थे लेकिन माहिरा-पारस की फैन फॉलोइंग भी कमाल की थी। हालांकि इनके ब्रेकअप की खबर से फैंस निराश हो चले हैं।
माहिरा-पारस के ब्रेकअप से फैंस हुए निराश
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के ब्रेकअप की खबर जब से सामने आई है, तब से इनके फैंस काफी निराश हैं। फैंस में इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। पारस और माहिरा में से किसी ने भी ब्रेकअप पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। फैंस इनके आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं कि ये क्यों अलग हुए हैं?
