Mahadev & Sons: सीन्स कटते ही Manasi Salvi ने पकड़ी पतली गली, बीच में छोड़ा शो; अब मेकर्स लेंगे कानूनी एक्शन!

Manasi Salvi Exit From Mahadev And Sons: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मानसी सल्वी ने 'महादेव एंड सन्स' को अचानक अलविदा कह दिया है। वहीं इस मामले पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है और कानूनी एक्शन की बात कही है।

Manasi Salvi Exit From Mahadev And Sons: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मानसी सल्वी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मानसी सल्वी जिस भी शो में नजर आती हैं, अपने किरदार से सबका दिल जीत लेती हैं। इन दिनों मानसी सल्वी 'महादेव एंड सन्स' में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने तेज तर्रार भानू बाजपेई का किरदार अदा किया है। लेकिन मानसी सल्वी (Manasi Salvi) ने बीच में ही शो को अचानक अलविदा कह दिया। मानसी सल्वी के ऐसा करने से दर्शकों को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि उनके फैंस उन्हें इस घड़ी में खूब सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मानसी सल्वी के इस कदम के खिलाफ कानूनी एक्शन की बात कही है। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: उद्घाटन के दिन अनुपमा के कैफे का सत्यानाश करेगी राही, 'बुरी मां' बताकर छलनी करेगी दिल

manasi salvi in mahadev and sons

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मानसी सल्वी ने इसलिए कहा 'महादेव एंड सन्स' को अलविदा

'महादेव एंड सन्स' को अचानक अलविदा कहने पर मानसी सल्वी (Manasi Salvi) ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इस मामले पर प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने बात की। उन्होंने बताया कि मानसी सल्वी को अपने वर्किंग डेज कम होने पर परेशानी हुई थी। प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने कहा, "हां यहां मसले थे। मानसी को अपने वर्किंड डेज कम होने पर चिंता थी जो कि डेली सोप में कोई बड़ी बात नहीं है। हमने उन्हें कहा था कि हम इसपर काम करेंगे, लेकिन वो इससे जुड़ी नहीं रहना चाहती थीं। उन्होंने 20 अप्रैल को मेल के जरिए हमें शो छोड़ने का अपना फैसला बताया और कहा कि 15 मई उनके शूट का आखिरी दिन होगा।" यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के घर हुआ प्यारी सी बेटी का जन्म, Bigg Boss 17 विनर ने लिखा 'घर में बरकत आई'

End of Feed