महाभारत फेम पंकज धीर ने दुनिया को कहा अलविदा, 68 की उम्र में ली आखिरी सांस

Pankaj Dheer Death: महाभारत सीरियल में करण के किरदार से फेमस हुए एक्टर पंकज धीर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 68 की उम्र में उनकी मौत हो गई। एक्टर के जाने से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया, पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे।

Pankaj Dheer Death: महाभारत शो फ़ेम पंकज धीर( Pankaj Dheer) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज सुबह बुधवार को एक्टर ने अंतिम सांस ली। उनके दोस्त फिरोज खान ने मौत की खबर की पुष्टि की है। पंकज धीर की उम्र 68 साल थी और उन्हें कैंसर था। वह कैंसर से जंग हार गए। उनके जाने से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री ने आज अपना एक नायाब हीरा खो दिया।

Pankaj Dheer Death

Image Source: Instagram

पंकज धीर के अच्छे दोस्त और महाभारत में उनके साथ अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान( Firoz Khan) ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अमर उजाला को बातचीत में बताया कि पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। फिरोज खान ने अपनी बातचीत में पंकज धीर की मौत की पुष्टि की है, साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने अपना एक सच्चा और अच्छा दोस्त खो दिया। पंकज धीर की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। इतनी कम उम्र में एक्टर का दुनिया से जाना हर किसी को परेशान कर गया। पंकज धीर की मौत से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है ।

End of Feed