Saurabh Jain On Reality Shows: टीवी इंडस्ट्री में आज के समय में सास और बहू का ड्रामा लोग कम ही पसंद करते हैं। अब हर किसी को रियलिटी शोज का इंतजार रहता है। ओटीटी पर भी अब कई तरह के रियलिटी शोज आते हैं, जिसमें टीवी स्टार्स के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स धमाल मचा रहे हैं, लेकिन रियलिटी शोज अपनी मर्दाया को लेकर हमेशा निशाने पर रहते हैं। हाल ही में, महाभारत फेम टीवी एक्टर सौरभ जैन (Saurabh Jain) ने भी रियलिटी शोज पर अपनी भड़ास निकाली है। सौरभ जैन ने कहा है कि रियलिटी शोज को भी रियलिटी चैक की जरूरत है। अभिनेता का पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है। Lock Upp 2: Shivangi Joshi की हरकते देख खौला इन 3 एक्टर्स का खून, ड्रामा क्वीन का टैग देते हुए किया एक्सपोज
saurabh jain (photo credit- instagram)
सौरभ जैन ने रियलिटी शोज पर निकाली भड़ास
सौरभ जैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें एक्टर ने रियलिटी शोज पर भड़ास निकाली है। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे इस पर काफी शांत रहने के लिए कहा गया थ, क्योंकि प्रोफेशनली इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है...लेकिन मुझे यह पूरी तरह से इंसानियत के नाते कहना पड़ रहा है। रियलिटी शोज को एक रियलिटी चैक करने की जरूरत है। यह देखना बेहद अजीब है कि वे टीआरपी की खातिर कितना नीचे गिर रहे हैं। यह मनोरंजन नहीं है। यह बीमार करने वाला, दमनकारी, अमानवीय, दूसरों को दुख देकर खुश होने वाला और बहुत कुछ है, जो सब एक साथ मिल गया है।मुझे आश्चर्य होता है कि ऐसे शोज के जाने-माने होस्ट यह सब कैसे होने देते हैं। यह वास्तव में बहुत दुखद है। उम्मीद है कि इंडस्ट्री में बेहतर समझ बनी रहे। हम किस तरह का बेंचमार्क सेट कर रहे हैं।' Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: दमानी परिवार की कब्र खोदेगी अभिरा, कबीर की बातों में उलझेगी मायराlock upp 2 (photo credit- instagram)
