Madalsa Sharma से डायरेक्टर बोला "बिकिनी पहनो मुझे बॉडी चेक...", एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

अनुपमा फेम मदालसा शर्मा ने खुलासा किया है कि जब वो 19 साल की थीं, तब एक जाने-माने डायरेक्टर ने उनसे बिकिनी पहनकर सामने आने की डिमांड की थी। मदालसा शर्मा ने ये डिमांड ठुकरा दी थी।

टीवी धारावाहिक अनुपमा से लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाली अदाकारा मदालसा शर्मा ने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वो केवल 19 साल की थीं, तब एक जाने-माने डायरेक्टर ने उनके साथ कास्टिंग काउच करने की कोशिश की थी। मदालसा शर्मा के अनुसार, वो एक फिल्म के सिलसिले में मशहूर डायरेक्टर से मिलने के लिए पहुंची थीं तब उन्हें ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। मदालसा के अनुसार, डायरेक्टर ने उनसे बिकिनी पहनकर बॉडी दिखाने के लिए कहा था क्योंकि वो उनकी बॉडी लैंगुएज चेक करना चाहता था। (ये भी पढ़ें: 'मैं अपनी पूरी जिंदगी कैसे गुजारूंगी...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं Hema Malini)

Madalsa Sharma से डायरेक्टर बोला "बिकिनी पहनो मुझे बॉडी चेक...", एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Madalsa Sharma से डायरेक्टर बोला "बिकिनी पहनो मुझे बॉडी चेक...", एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Anupmaa एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में झेला कास्टिंग काउच का दर्द

मदालसा शर्मा ने बताया कि सालों पहले एक मशहूर डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म के सिलसिले में बात करने के लिए बुलाया था। डायरेक्टर ने उन्हें बताया कि मूवी में बिकिनी सीन हैं, जिस कारण वो चाहता है कि एक्ट्रेस बिकिनी पहनकर उन्हें दिखाए। मदालसा के अनुसार, "बहुत ही मशहूर डायरेक्टर ने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया था। मैं उस वक्त केवल 19 साल की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि वो एक ऐसी लड़की को देख रहे हैं जो बिकिनी पहनने में कम्फर्टेबल हो क्योंकि मूवी में बिकिनी सीन्स हैं। अच्छा मेरे लिए ये बड़ी बात नहीं थी क्योंकि मैं उस वक्त भी काफी स्मार्ट थी और फिल्म की डिमांड को समझती थी।" (ये भी पढ़ें: Tumbbad 2 के लिए Priyanka-Katrina-Nayanthara में लगी रेस!! Alia Bhatt करेंगी कैमियो)

End of Feed