मदालसा शर्मा ने 'अनुपमा' को इस एक वजह से कहा था अलविदा, राजन शाही संग मिलकर लिया एक्ट्रेस ने फैसला

Madalsa Sharma Talks About Anupama: सीरियल 'अनुपमा' को मदासला शर्मा ने पिछले साल अचानक से अलविदा कहा था। अब एक इंटरव्यू में मदालसा शर्मा ने असली कारण बताया आखिर उन्होंने अनुपमा को क्यूं छोड़ा और क्या इसका कारण रूपाली गांगुली संग कोल्ड वॉर रही? टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Madalsa Sharma Talks About Anupama: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' पिछले पांच सालों से लोगों और टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 के स्थान पर बैठा है। साल 2020 में रिलीज हुए इस शो ने दमदार कहानी से टीवी दुनिया में अपना दबदबा बना ही हुआ है। सीरियल 'अनुपमा' में किरदारों का आना जाना तो लगा ही रहता है। जैसा कि अपको मालूम है सीरियल में काव्या का किरदार निभा रहीं मदालसा शर्मा ने रातों-रात बिना किसी को जानकारी दिए 'अनुपमा' को छोड़ दिया था। फैंस के लिए एक्ट्रेस का ये फैसला काफी चौंका देने वाला था। अब एक इंटरव्यू में मदालसा ने खुद बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा फैसला सीरियल के मेकर्स के साथ मिलकर लिया था।

End of Feed