Anupama: लीप आने से अनुपमा के मेकर्स पर भड़के फैंस, बोले- कहानी नहीं है तो बंद करो शो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2023, 08:00 PM IST

Anupama leap: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स जल्द लीप लाने वाले है। लीप आने से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं है। फैंस का कहना है कि मेकर्स के पास कोई कहानी नहीं है इसीलिए कुछ भी दिखा रहे हैं। इसके अलावा फैंस चाहते हैं कि अनुज और अनुपमा का रीयूनियन दिखाया जाए।

Anupama leap: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Panday) के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में लीड कैरेक्टर का रोल प्ले कर रहे हैं। अनुपमा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में इन दिनों अनुज और अनुपमा के अलग होने का ट्रैक चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो राजन शाही शो में लीप लेकर आने वाले हैं। जहां अनुज और अनुपमा अपने 50 में होंगे और उनकी बेटी छोटी अनु बड़ी हो गई है। शो की चाइल्ड आर्टिस्ट आसमि दीओ इस शो को अलविदा कह सकती है। शो के अपकमिंग ट्रैक से मान फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं है।

anupama (64)

Anupama (credit pic: instagram)

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, अनुपमा में 5 से 6 साल का बड़ा लीप आने वाला है। लीप के बाद शो में कुछ नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। फैंस को शो का नया ट्रैक बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं वो अनुज और अनुपमा के रीयूनियन की भी डिमांड कर रहे हैं। अनुपमा अपने करियर में बहुत सक्सेफुल बन जाएगी। उसकी डांस एकडेमी इंटरनेशनल लेवल पहुंच जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ अनुज छोटी और माया के साथ रहता है। लेकिन उसे अनुपमा के बिना अधूरा महसूस होता है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

लीप आने से भड़के फैंस

शो में माया छोटी को अपने साथ मुंबई लेकर चली जाती है जिसकी वजह से अनुज और अनुपमा अलग हो गए। अनुज को अनुपमा से दूर रखने के लिए माया और बरखा एक- साथ हो गए। इधर शाह परिवार में समर डिंपल से शादी करने के लिए पूरे परिवार से बगावत करता है। इतना ही नहीं डिंपल ने अनुपमा से उसकी डांस एकेडमी भी छीन ली। इन सबके बाद अनुपमा अपनी अलग डांस एकडेमी खोलने का फैसला करती हैं। इसी के साथ वो अपने परिवार के साथ सभी रिश्तों को तोड़ने का फैसला करती हैं।

End Article
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर ...

End of Feed