Uorfi Javed's Bollywood Debut: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते कई महीनों से उर्फी जावेद अपने पहनावे के लिए तो सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया। ऐसे में अब उर्फी जावेद को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सुनने में आ रहा है कि उर्फी जावेद जल्द ही एकता कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' (Love Sex Aur Dhokha 2) से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में उन्हें एक अहम रोल निभाते हुए देखा जाएगा।
Urfi Javed To Make Her Bollywood Debut With Ekta Kapoor's Love Sex Aur Dhokha 2
उर्फी जावेद के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सुन एक्ट्रेस के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' में उर्फी जावेद को ऑनस्क्रीन देखने के लिए हरकोई बेताब है। उर्फी जावेद के अलावा फिल्म में तुषार कपूर और मौनी रॉय का भी धांसू कैमियो होगा। फिल्म में कई दिलचस्प कहानियां दिखाई जाएंगी।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स और कल्ट मूवीज मिलकर फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' (Love Sex Aur Dhokha 2) को प्रेजेंट करने जा रहे हैं। फिल्म को एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।
उर्फी जावेद के करियर के यह फिल्म अहम होगी। यह पहली बार है जब उन्हें बड़े परदे पर देखा जाएगा। इस फिल्म से पहले उर्फी जावेद को 'बिग बॉस ओटीटी' में देखा गया था। इसके अलावा वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल का भी हिस्सा रही हैं।
