Laughter Chefs 3 से अचानक बाहर हुईं Isha Malviya! अब एल्विश संग इस हसीना को देखना चाहते हैं दर्शक

Isha Malviya Makes An Exit From Laughter Chefs 3: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन 'लाफ्टर शेफ्स 3' को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से एक्ट्रेस ईशा मालवीय का पत्ता कट गया है।

Isha Malviya Makes An Exit From Laughter Chefs 3: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स' का हर सीजन दर्शकों का बेहद पसंदीदा रहा है। वहीं इन दिनों सीजन 3 भी लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नए सदस्यों की एंट्री हुई थी, जिसमें ईशा सिंह, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी और विवियन डीसेना शामिल हैं। लेकिन अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से एक्ट्रेस ईशा मालवीय अचानक बाहर हो गई हैं। उनकी एग्जिट की खबर ने लोगों को भी चौंकाकर रख दिया है।

isha malviya in laughter chefs 3

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, ईशा मालवीय इंस्टाग्राम

'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) में ईशा मालवीय ने धमाकेदार एंट्री की थी। उनकी जोड़ी एल्विश यादव के साथ शो में देखने को मिली थी। लेकिन अब ईशा मालवीय को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने अचानक ही 'लाफ्टर शेफ्स 3' छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा मालवीय ने अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के कारण शो से एग्जिट लेने का फैसला किया है। दरअसल, ईशा मालवीय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की डेट 'लाफ्टर शेफ्स 3' के साथ क्लैश हो रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कुकिंग रियलिटी शो से कदम पीछे खींच लिये हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि ईशा मालवीय जल्द ही बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली हैं। उनके हाथ पंजाबी फिल्म तो लगी ही थी, साथ ही बॉलीवुड में भी ईशा की एंट्री की खबरें सामने आई थीं।

End of Feed