Laughter Chefs 3 में ईशा मालवीय दिखाएंगी कुकिंग स्किल्स, क्या अभिषेक कुमार संग बनेगी जोड़ी?

Isha Malviya in Laughter Chefs 3: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ ' अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। वहीं अब खबर आ रही है कि इस सीजन में मेकर्स ईशा मालवीय की एंट्री कराएंगे ताकि उनका और अभिषेक कुमार का आमना सामना दिखाकर टीआरपी बटोर सकें।

Isha Malviya in Laughter Chefs 3: टीवी दुनिया का सबसे पसंद किये जाने वाला कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिन शो के मेकर्स ने सीजन 3 की घोषणा टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। ऐसे में इस शो की वापसी ने दर्शकों की खुशी को चौगुना कर दिया। 'लाफ्टर शेफ' के पिछले दोनों ही सीजन हिट रहे। वहीं टीआरपी में भी ये 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज को टक्कर देता हुआ नजर आया था। अब इन सब के बीच एक बड़ी खबर उड़ते-उड़ते हाथ लगी है कि 'लाफ्टर शेफ 3' में ईशा मालवीय नजर आएंगी जिसके लिए एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो ईशा शो में कुकिंग स्किल्स दिखाती हुई नजर आएंगी।

Isha Malviya in Laughter Chefs 3

Image Source: Instagram

शो 'लाफ्टर शेफ' के सेट से खबर सामने आई है कि सीजन 3 (Laughter Chefs 3) के लिए मेकर्स ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) को ऑफर भेजा है। ईशा की एनर्जी, खूबसूरती और एक हंसी-मजाक वाली क्वालिटीज शो के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे पहले भी ईशा 'लाफ्टर शेफ 2' के एक एपिसोड में मेहमान बन नजर आई थीं। इस दौरान ईशा की मुलाकात अपने डो एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल से हुई थी। क्यूंकी सीजन 3 में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की वापसी हुई जिसके चलते अब उनका और ईशा का आमाना-सामना देखने लायक होगा। ये दोनों पहले 'बिग बॉस 17' में एक साथ नजर आए थे। 'बिग बॉस 17' में ईशा और अभिषेक की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी। दर्शक अनुमान लगा रहे हैं कि ईशा और अभिषेक को एक साथ स्क्रीन पर लाकर कहीं मेकर्स टीआरपी बटोरने की प्लानिंग तो नहीं कर रहे? अब जो भी हो दोनों को स्क्रीन पर दोबारा देखने काफी दिलचस्प होगा।

End of Feed