Laughter Chefs 3 से अचानक पत्ता कटने पर ईशा मालवीय ने तोड़ी चुप्पी, वजह बताते हुए बोलीं- मैं नहीं कर पा रही...

Laughter Chefs 3 Isha Malviya Breaks Silence On Quitting Show: टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर सेफ्स 3' को लेकर खबर आई थी कि ईशा मालवीय शो से अचानक बाहर हो गई हैं। उनसे जुड़ी इस खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। लेकिन अब इस मामले पर खुद ईशा मालवीय ने चुप्पी तोड़ी है।

Laughter Chefs 3 Isha Malviya Breaks Silence On Quitting Show: टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर सेफ्स 3' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में हर एक कलाकार को बेहद पसंद किया जाता है। कुकिंग के साथ-साथ शो में कलाकारों की मस्ती भी देखने लायक होती है। लेकिन 'लाफ्टर शेफ्स 3' को लेकर खबर आई थी कि एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) अचानक ही शो से बाहर हो गई हैं। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस के दूसरे प्रोजेक्ट्स और 'लाफ्टर शेफ्स 3' की डेट क्लैश हो रही हैं। ऐसे में वह इस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। ऐसे में इस मामले पर अब खुद ईशा मालवीय ने चुप्पी तोड़ी है। फैंस संग बातचीत के दौरान ईशा मालवीय ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' को छोड़ने की वजह बताई है।

isha malviya on laughter chefs 3

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, ईशा मालवीय

ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए साफ किया कि वह 'लाफ्टर शेफ्स 3' से अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के कारण पीछे हट रही हैं। उन्होंने फैंस को दिलासा देते हुए कहा, "दोस्तों इतना परेशान मत हो 'लाफ्टर शेफ्स 3' वाली न्यूज के बाद। कोई किसी को रिप्लेस नहीं करता है। कोई भी रिप्लेस नहीं हो रहा है। मेरा ही खुद का मुद्दा है, क्योंकि मेरे डेट्स मैच नहीं कर रहे हैं आने वाले 'लाफ्टर शेफ्स' शूट के दिनों से। मेरे पास कुछ प्रोजेक्ट्स कतार में हैं, जिसकी वजह से मैं नहीं कर पा रही। दूसरा काम भी मेरे लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि ये इंडस्ट्री में मेरा एक बड़ा कदम होने वाला है। इसलिए मैं उससे पीछे नहीं हट सकती हूं।"

End of Feed