Laughter Chefs 3: फाइनल फेस ऑफ में विजेता बनी 'टीम कांटा', करण कुंद्रा के ग्रुप को मात देकर ले गए ट्रॉफी

Laughter Chefs 3 Team Kaanta Wins Trophy: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीती रात 'लाफ्टर शेफ्स 3' का फाइनल फेस ऑफ हुआ, जिसमें टीम कांटा ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर टीम छुरी को हार का मुंह देखने को मिला।

Laughter Chefs 3 Team Kaanta Wins Trophy: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स' अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाता है, वहीं इस सीजन ने भी दर्शकों के दिलों के साथ-साथ टीआरपी की दुनिया में भी तूफान मचाया हुआ है। हालांकि 'लाफ्टर शेफ्स 3' में इस बार दो टीम के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें से एक टीम जहां टीम कांटा थी तो वहीं दूसरी टीम 'छुरी' थी। बीते दिन 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) में टीम कांटा और टीम छुरी के बीच फाइनल फेस हुआ, जिसका नतीजा भी सामने आ चुका है। इस फाइनल फेस ऑफ का रिजल्ट देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है।

laughter chefs 3 (2)

फोटो क्रेडिट- अली गोनी इंस्टाग्राम

'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) में बीते दिन टीम कांटा और टीम छुरी के बीच हुए मुकाबले में टीम 'कांटा' ने जीत दर्ज की। जहां एक तरफ अली गोनी, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के हाथ चमचमाती ट्रॉफी लगी तो वहीं करण कुंद्रा और एल्विश यादव का ग्रुप हाथ मलता रह गया। बता दें कि फाइनल फेस ऑफ से पहले अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय को अपने कुछ-कुछ स्टार्स दांव पर लगाने थे। ऐसे में जहां अभिषेक ने 4 स्टार दांव पर लगाए तो वहीं दूसरी ओर ईशा मालवीय ने पांच स्टार्स दांव पर लगाए थे। वहीं लास्ट चैलेंज में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने मालपुआ चैलेंज दिया था, जिसमें टीम कांटा ने अपनी रचनात्मकता से शेफ को इंप्रेस कर दिया और जीत दर्ज की।

End of Feed