Jasmin Bhasin को कुछ मत कहो, एक्ट्रेस को ट्रोल करने पर Elvish Yadav ने लगाई अपने ही फैंस को लताड़

Elvish Yadav Said not to Troll Jasmin Bhasin: एल्विश यादव इस बार खुद अपनी एल्विश आर्मी पर गुस्सा हो गए। जब लोगों ने जैस्मिन को ट्रोल किया तब एल्विश को पसंद नहीं आया। उन्होंने अपनी दोस्त का बचाव करते हुए लोगों से यह गुजारिश की है और ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाई है।

Elvish Yadav Said not to Troll Jasmin Bhasin: टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ सीजन 2( Laughter Chef 2) इन दिनों छाया हुआ है। हाल ही में शो में लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के फेमस किरदारों को रीक्रिएट किया गया। जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है लेकिन, इसी एपिसोड ने कुछ हंगामा भी खड़ा कर दिया है। दरअसल अभिनेत्री जैस्मिन भसीन( Jasmin Bhasin) ने एल्विश यादव( Elvish Yadav) को कुछ ऐसा कह दिया कि उनके फैंस गुस्सा हो गए। लोगों ने जैस्मिन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि एल्विश ने अब अपनी दोस्त का बचाव करते हुए ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाई है।

Elvish Yadav Said not to Troll Jasmin Bhasin:

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव( Elvish Yadav) की करोड़ों में फैन फालोइंग हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया और टीवी पर देखना पसंद करते हैं। उनकी चाहत इस कद्र है कि लोग उनके खिलाफ एक भी शब्द नहीं सुन सकते। हुआ यह कि लाफ्टर शेफ सीजन 2 की एक क्लिप के दौरान जैस्मिन भसीन( Jasmin Bhasin) एल्विश यादव का मजाक उड़ा रही है। वह उन्हें कह रही है कि आप इतना परेशान होकर यहां आ रहे हो किसी और के लिए जगह बनाओ और जाओ। एल्विश के चाहने वालों को यह बात पसंद नहीं आई और लोगों ने जैस्मिन को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

End of Feed