'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी इस हॉलिवुड स्टार की एंट्री, तुलसी-मिहिर को दिलाएगा प्यार का एहसास?

KSBKBT 2 New Entry: स्टार प्लस का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। उड़ते उड़ते खबर सामने आई है कि इस सीरियल में एक फेमस हॉलिवुड एक्टर की एंट्री होने वाली है, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

KSBKBT 2 New Entry: एकता कपूर का आइकॉनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ धमाल मचा रहा है। 25 साल बाद लौटे इस सीरियल को जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है जिसके चलते टीआरपी में रेटिंग भी मेकर्स के मनमुताबिक आती दिखी। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल दूसरे नंबर पर विराजमान था वो भी 2.2 रेटिंग के साथ। अब इस सीरियल की कहानी को दमदार बनाने के लिए मेकर्स पुराने कलाकारों की एंट्री कराते हुए नजर आए। खबर हाथ लगी है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फेमस हॉलिवुड एक्टर की एंट्री होगी जिसका नाम जान आप भी सन्न रह जाएंगे।

KSBKBT 2 New Entry

Image Source: Jio Hotstar

सोशल मीडिया पर खबर फैल रही है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में हॉलिवुड एक्टर विल स्मिथ की एंट्री होगी। जी हाँ, आपने सही पढ़ा मेकर्स कहानी में विल स्मिथ (Will Smith) की एंट्री कराकर सीरियल को इंटरनेशल फेमस कराना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि विल स्मिथ मिहिर और तुलसी को प्यार का एहसास दिलाएंगे और परदे पर दिखाएंगे कि रिश्ते में विश्वास और प्यार का क्या महत्व है। खबर तो ये भी सामने आई कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) भी सीरियल में नजर आएंगे जिसके लिए उन्होंने एक सेगमेंट भी स्टार कास्ट संग शूट किया जो जल्द रिलीज होने वाला है। इस सीन में बिल गेट्स और तुलसी वीडियो कॉल पर एक दूजे से बात करते हुए नजर आएंगे।

End of Feed