KSBKBT 2 Promo: फिर शादी रचाएंगे तुलसी-मिहीर, विरानी परिवार में रियो की एंट्री से मचेगा बवाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Tulsi And Mihir to Remarry: टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी और मिहीर जहां दोबारा शादी रचाएंगे। लेकिन विरानी खानदान में फिर से बवाल मचेगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Tulsi And Mihir to Remarry: टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। शुरुआत से ही स्मृति ईरानी (Smriti Irani) स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लोगों का फेवरेट बना हुआ है। यहां तक कि टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल ने नंबर 1 पर बखूबी धाक जमाई हुई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। वहीं अब शो से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के फैंस को खुश कर देगा। प्रोमो वीडियो में जहां एक तरफ तुलसी और मिहीर की दोबारा शादी होगी। वहीं दूसरी ओर रियो की विरानी खानदान में एंट्री होगी। यह भी पढ़ें: KSBKBT 2: इस चॉकलेट बॉय को अंश का बेटा बनाना चाहती थीं Ekta Kapoor, शो में कैसे हुई Akashdeep Saigal की एंट्री?

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (22)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मचेगा बवाल (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की टीआरपी को दोगुना करने के लिए एकता कपूर जबरदस्त दांव खेलने वाली हैं। शो से जुड़े प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तुलसी और मिहीर की दोबारा शादी होगी। तुलसी अपने परिवार में बतौर मिहीर की पत्नी गृह प्रवेश करेगी, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल होगा। लेकिन ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिकने वाली। क्योंकि तभी रियो की एंट्री भी विरानी परिवार में होगी। इतना ही नहीं, वह करण से अंश विरानी के बारे में पूछेगा। रियो सवाल करेगा कि ये अंश विरानी कौन हैं और मेरा इनसे क्या रिश्ता है? हालांकि रियो के इन सवालों का करण के पास कोई जवाब नहीं होता है। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'तुलसी का बुड्ढा पोता...' अंश के बेटे को देख घूमा फैंस का माथा, मेकर्स हुए ट्रोल

    फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अंश का सच सामने आने के बाद रियो का अगला कदम क्या होगा। बता दें कि सीरियल में अभी तक दिखाया गया कि नंदिनी का सामना पहली बार रियो से होता है, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

    End of Feed