Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नए ट्विस्ट के साथ एंट्री करेगा ये TV एक्टर, तुलसी की जिंदगी में मचेगा बवाल

This TV Actor To Enter In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: टीवी की दुनिया में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने कदम रख दिया है और धमाल मचाना भी शुरू कर दिया है। खास बात तो यह है कि अब शो में नए कलाकार की एंट्री होने वाली है.

This TV Actor To Enter In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: टीवी की दुनिया में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के पहले एपिसोड ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, लोगों की पुरानी यादें तक ताजा हो गई हैं। वहीं अब एकता कपूर इसे टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए तमाम तरीके के दांव-पेंच खेलने वाली हैं। शो की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए इसमें नए कलाकारों की एंट्री भी होगी। हाल ही में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए एक टीवी एक्टर का नाम सामने आया है, जो पहले 'भाग्यलक्ष्मी' और 'परिणीति' जैसे शोज भी कर चुका है।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi (5)

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम/निरवान आनंद इंस्टाग्राम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में जल्द ही निरवान आनंद (Nirvaan Anand) की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि वह नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ शो में कदम रखेंगे। खास बात तो यह है कि निरवान आनंद ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' का हिस्सा बनने वाले हैं। निरवान आनंद ने इस सिलसिले में कहा, "हां मैं शो में कदम रख रहा हूं। लेकिन मैं अभी अपने किरदार से जुड़ी चीजों को नहीं बता सकता। मैंने शूटिंग शुरू कर दी है। जब पहली बार मैंने सेट पर कदम रखा तो मैंने बड़ा सा बोर्ड देखा, जिसपर लिखा था 'शांति निकेतन' और मेरे रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि मैंने बचपन में ये शो देखा है और मेरी मां व दादी इस शो से बहुत प्यार करती थीं। स्मृति ईरानी मैम और अमर उपाध्याय सर को देखना व उनके साथ काम करना सपने के सच होने जैसा था।"

End of Feed