Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स ने इसे टीआरपी लिस्ट का राजा बना दिया है। बीते दिन एपिसोड में नोयना बापजी के पास मिहिर आउट तुलसी के तलाक के कागजात जानबूझकर पहुंचा देती है। ऐसे में बापजी तुलसी और मिही पर काफी भड़कते हैं। सिर्फ यही नहीं बापजी के परिवार को मिहिर और नोयना के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारें में भी पता कल गया। हालांकि अब यहाँ पढिए सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है ड्रामा।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर को पाने के लिए नोयना ने की हदें पार, बापजी के सामने खोला राज
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के प्रीकैप में देखने को मिला कि बापजी सलोनी और देव का रिश्ता तोड़ देते हैं। बापजी का पूरा परिवार इस फैसले को सुनाकर शांति निकेतन से चला गया। इस दौरान शोभा बापजी की बात को याद करती है कि उन्हे दूसरी औरत वाला यानी नोयना का सच कैसे पता चला। ये सोच शोभा नोयना की तरफ देखते हुए कहेगी कि ये कहीं दूसरी औरत ने ही तो नहीं बताया। ऐसे में अब मिहिर और तुलसी के शक की सूई नोयना पर घूम चुकी है। हालांकि तुलसी अपनी ईमानदारी साबित कर बापजी और उनके परिवार का फैसला बदल देगी जो देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नोयना की चाल एक बार फिर नाकाम होती हुई दिखेगी। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जल्द ही वृंदा का सच मिहिर के आगे भी आएगा जो उसकी फिजियोथेरपी कर उसे ठीक कर रही है। बता दें बीते हफ्ते सीरियल टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर विराजमान था वो भी 2.2 रेटिंग के साथ।
