Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना के जाते ही तुलसी से फ्लर्ट करेगा मिहिर, बच्चों के सामने बनेगा मजनू

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब सबकुछ ठीक होता हुआ नजर आएगा। तुलसी चली जाएगी और मिहिर तुलसी के आगे पीछे घूमता हुआ नजर आएगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में नोइना का ड्रामा फाइनली खत्म हो गया है। तुलसी को नोइना का सच पता चल गया था और उसने मिहिर संग नोइना की शादी रुकवा दी है। इतना ही नहीं, नोइना को तुलसी धक्के मारकर घर से बाहर निकला देती है, जिसके बाद अब एक बार फिर तुलसी के विरानी परिवार में सब कुछ ठीक होता हुआ नजर आएगा, लेकिन उससे पहले मिहिर का गुस्सा फूटेगा लेकिन अगले ही पल मिहिर तुलसी संग रोमांटिक होता हुआ नजर आए। आइए आपको बताते हैं कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के इस शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा। (ये भी पढ़ें: Ramayana Part 1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, साउथ सुपरस्टार Yash ने लीक किया फिल्म का बड़ा प्लॉट)

smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- jiohotstar)

    तुलसी से फ्लर्ट करेगा मिहिर

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया गया कि तुलसी नोइना को घर से बाहर निकाल देगी और फिर शांतिनिकेतन के दरवाजे उसके मुंह पर बंद कर देगी। नोइना का झूठ मिहिर बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और उसका गुस्सा फटेगा। वह घर में आते ही सारा सामान तोड़ने लगेगा। इस मौके पर मिहिर को तुलसी रोकने लगेगी लेकिन मिहिर साफ बोलेगा कि उसकी वजह से ही नोइना सबकी जिंदगी में आई है, लेकिन इस मौके पर तुलसी अपनी गलती मान लेगी। तुलसी कहेगी कि वो नोइना के बहकावे में आई है और उसी ने ही नोइना की जिद्द मानी, जिस वजह से मिहिर को नोइना संग शादी करने के लिए हां कहना पड़ा। तुलसी सबके माफी मांगती है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मेहर की हत्या के आरोप में फंसेगी मायरा, देखती रह जाएगी अभिरा, क्या करेगा अरमान?)

    smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)

    तुलसी का नया मिशन

    इसके आगे शो में दिखाया जाएगा कि शांतिनिकेतन में सब ठीक होता हुआ नजर आएगा। मिहिर भी तुलसी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करेगा। वह पहले तो तुलसी की तारीफ करेगा, लेकिन जब तुलसी नहीं सुनेगी तो वह कहेगा कि जिस तरह उसने नोइना को सबक सिखाया... वो देखने लायक था। हालांकि, तुलसी मिहिर को शांत करवा देगी और अपने काम में जुट जाएगी। अब तुलसी अपने परिवार को एक करने में लग जाएगी। तुलसी गौतम को घर बुलाएगी। वह दोनों भाइयों के बीच सुलह करवाने में लग जाएगी।

    End of Feed