Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मेहर की हत्या के आरोप में फंसेगी मायरा, देखती रह जाएगी अभिरा, क्या करेगा अरमान?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होगा। सीरियल में मेहर की मौत हो जाएगी और अब मेहर की हत्या के आरोप में मायरा फंस जाएगी। देखना होगा कि अभिरा अपनी बेटी मायरा को कैसे बचाती है?

Authored by: कविताUpdated Apr 15 2026, 09:24 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा तमाशा, आएंगे ये 7 ट्विस्टImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा तमाशा, आएंगे ये 7 ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेहर के सच ने पोद्दार परिवार के होश उड़ा दिए हैं। मेहर अब मायरा को मारने के लिए होस्टल पहुंच जाती है और यहां पर मायरा और मुक्ति अपनी जान बचाने की कोशिश करेंगे। अरमान और अभिरा भी हॉस्पिटल से निकलकर होस्टल पहुंचने वाले होते हैं और अब अपकमिंग एपीसोड में नया ड्रामा होगा। मेहर की मौत हो जाएगी और इस मामले में मायरा बुरी तरह फंस जाएगी। अब देखना होगा कि अभिरा अपनी बेटी को इस मुसीबत से कैसे निकालती है।

मेहर से बचेंगी मुक्ति और मायराImage Credit : Jiohotstar02 / 08

मेहर से बचेंगी मुक्ति और मायरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुक्ति और मायरा दोनों ही होस्टल में है और मेहर उन्हें मारने के लिए ढूंढ रही हैं। दोनों ही मेहर से बच रही है और इसी दौरान वह वॉर्डन के कमरे तक भी पहुंच जाएगी। यहां भी मेहर उनका पीछा करती करती आ जाएगी। हालांकि, इस दौरान दोनों ही भागने की कोशिश करेगी लेकिन मेहर उन्हें देख लेगी।

होस्टल पहुंच जायेंगे अरमान अभिराImage Credit : Jiohotstar03 / 08

होस्टल पहुंच जायेंगे अरमान अभिरा

अभिरा और अरमान भी जैसे तैसे होस्टल पहुंच जाएंगे और यहां पर गार्ड और वॉर्डन के साथ वे दोनों अपनी बेटियों की तलाश करेंगे। तभी उन्हें घायल हालत में ड्राइवर मिलेगा, जो उन्हें जल्दी से मायरा तक पहुंचने के लिए कहेगा इस दौरान दोनों ही होस्टल में हर तरफ मायरा और मुक्ति को देखेंगे।

मायरा और मेहर होंगे आमने सामनेImage Credit : Jiohotstar04 / 08

मायरा और मेहर होंगे आमने सामने

एपिसोड में एक ऐसा सीन आएगा जब मायरा और मेहर आमने सामने होंगे। मायरा भागते हुए सीधा मेहर से टकरा जाएगी और गिर जाएगी। तब मेहर उसे मारने के लिए आगे बढ़ेगी लेकिन मायरा गुस्से में लाल होगी। वह चिल्ला चिल्लाकर कहेगी कि आज उसे मरना होगा। मुक्ति के मां-बाप की जगह उसे मर जाना चाहिए था।

मेहर की होगी मौतImage Credit : Jiohotstar05 / 08

मेहर की होगी मौत

शो में एक धांसू ट्विस्ट आएगा। मेहर जैसे ही मायरा पर हमला करने आगे बढ़ेगी उसका पैर फिसल जाएगा और वह जाकर सीढ़ियों से गिर जाएगी। सीढ़ियों से गिरकर मेहर की मौत हो जाएगी। इस मौके पर वहां पर अरमान, अभिरा, वॉर्डन, गार्ड और मुक्ति भी पहुंच जाएंगे। सबको लगेगा कि मायरा ने मेहर को धक्का दिया है।

जेल जाएगी मायराImage Credit : Jiohotstar06 / 08

जेल जाएगी मायरा

शो में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा पर मेहर की मौत का आरोप लगेगा। वॉर्डन मायरा के खिलाफ गवाही दे देगी और इसी वजह से मायरा को पुलिस पकड़ लेगी। मायरा को सीधा रीमांड होम लेकर जाया जाएगा, लेकिन इस मौके पर मायरा के साथ अरमान भी जाएगा। अरमान अपनी बेटी को जैसे तैसे संभालने की कोशिश करेगा।

अभिरा की हालत होगी खराबImage Credit : Jiohotstar07 / 08

अभिरा की हालत होगी खराब

अभिरा मायरा के लिए अस्पताल से आती है लेकिन जैसे ही वो मायरा को रीमांड होम जाते हुए देखेगी तो उसकी हालत बिगड़ जाएगी। उसे फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। यहां पर उसे एक बार होश जरूर आएगा लेकिन वह दवाइयों के भारी डोस की वजह से उठ नहीं पाएगी।

मायरा से होगी पूछताछImage Credit : Jiohotstar08 / 08

मायरा से होगी पूछताछ

शो के आखिरी में दिखाया जाएगा कि मायरा से मेहर की मौत के केस में पूछताछ होगी लेकिन मायरा कोई जवाब नहीं दे पाएगी। इस मौके पर वह अभिरा को याद करेगी। मायरा से बार बार सवाल किए जाएंगे और तब अरमान आगे आएगा और पूछताछ रुकवा देगा। वह मायरा को हग कर लेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!