टीवी मसाला

Samay Raina ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक तो फूटा Rakhi Sawant का गुस्सा, कॉमेडियन की लगाई अकल ठिकाने

Rakhi Sawant On Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया। इस वीडियो में समय रैना ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का भी मजाक उड़ाया। इस पर राखी सावंत ने रिएक्ट किया है।

Image

rakhi sawant on samay raina (Photo Credit- Instagram)

Rakhi Sawant On Samay Raina: मशहूर कॉमेडियन समय रैना भयंकर विवाद के बाद अपना कमबैक कर चुके हैं। समय ने एक साल बाद अपना पहला स्टैंडअप शो किया, जिसमें उन्होंने उन सभी आरोपों का जवाब दिया, जो विवाद के दौरान उन पर लगे थे। इस दौरान समय रैना ने उन कलाकारों को भी आड़े हाथों लिया, जो उन्हें खरी खोटी सुना रहे थे। समय ने अपने वीडियो में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का भी मजाक उड़ाया, जिस वजह से वह ट्रोल हो रहे हैं। अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने समय रैना के वीडियो पर रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि समय रैना (Samay Raina) के लिए राखी सावंत ने क्या कहा है? (ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को अलविदा कह गई नोयना डार्लिंग, इमोशनल वीडियो शेयर कर बोलीं- साइन ऑफ...)

राखी सावंत ने समय रैना को लगाई लताड़

राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस मौके पर राखी सावंत से समय रैना के वीडियो के बारे में पूछा गया। इस वीडियो में समय रैना ने कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज शेयर करने का एक्सपीरिंयस शेयर किया और बताया कि कैसे वहां पर वह शांत और सुलझे हुए इंसान दिखे। वीडियो में समय रैना बोलते दिखे थे कि वह केबीसी के सेट पर भी मजाक कर सकते थे। इसी मौके पर उन्होंने अभिषेक बच्चन के करियर का मजाक उड़ाया। समय के इस कमेंट पर जवाब देते हुए राखी सावंत बोलती दिखीं, 'समय ये बहुत ही गलत बात है। अमिताभ बच्चन के बारे में आप ऐसे बात नहीं कर सकते। आप अभिषेक बच्चन के लिए ऐसे नहीं बोल सकते। अभिषेक बच्चन मेरा फेवरेट एक्टर है। आई लव अभिषेक बच्चन।' (ये भी पढ़ें:- 'भाभी जी घर पर हैं' की Shubhangi Atre 45 की उम्र में कर रही हैं प्यार का इंतजार? बोलीं, 'कभी-कभी अकेला लगता है')

राखी सावंत का भी मजाक उड़ा चुके हैं समय रैना

बता दें कि समय रैना ने अपने वीडियो में राखी सावंत का भी मजाक उड़ाया था। उन्होंने वीडियो में उस पल का जिक्र किया था, जब मुश्किल समय में कोई उनाक फोन नहीं उठा रहा था और तब राखी सावंत ने उनसे बात की थी। समय ने कहा था कि मुश्किल वक्त में वहीं लोग काम आते हैं जो आपके सगे होते हैं और जिन लोगों का आपने साथ पाया है, लेकिन मैंने इतने साल काम करके राखी सावंत का साथ पाया था।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article