Ramayana Part 1 Major Update: नितेश तिवारी के निर्दशन में बन रही फिल्म रामायण को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाते नजर आएंगे और रावण के रूप में साउथ सुपरस्टार यश तहलका मचा देंगे। राम के अवतार में रणबीर कपूर को फैंस देख चुके हैं और अब फैंस को रावण के रूप में यश के लुक का इंतजार है लेकिन इसी बीच अब रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। यश (Yash) ने फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि फिल्म के पहले पार्ट में राम और रावण मिलने वाले ही नहीं हैं। (ये भी पढ़ें: Samay Raina ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक तो फूटा Rakhi Sawant का गुस्सा, कॉमेडियन की लगाई अकल ठिकाने)
यश ने खोला फिल्म का बड़ा राज
साउथ एक्टर यश ने Fandango से खास बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने फिल्म रामायण पर खुलकर बात की। इस इंटरव्यू में यश से पूछा गया कि फिल्म के सेट पर रणबीर कपूर संग उनका कैसा रिश्ता रहा है? इस पर एक्टर ने कहा कि दिलचस्प बात है कि हम दोनों इस फिल्म में साथ में स्क्रीन पर नहीं आए हैं। जैसे की आप लोगों को पहले ही पता है कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। तो पहले पार्ट में मुझे लगता है कि रावण के तौर पर मेरा अपना अलग राज्य है और राम अपने राज्य में है, लेकिन हम एक बार मिले जरूर हैं और वह बहुत ही शानदार एक्टर हैं। हम लगता है कि हम दोनों के लिए हमारी म्यूचुअल रिस्पेक्ट है जो काम के लिए भी है और केमिस्ट्री की बात करे तो... हम लोग एक बहुत ही बड़े और महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो हम सबका लक्ष्य एक ही है। हमें इस कहानी में अपना बेस्ट देना है। हमारा विजन एक है इसलिए हमारी केमिस्ट्री में कोई परेशानी नहीं है। हम मजे कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मेहर की हत्या के आरोप में फंसेगी मायरा, देखती रह जाएगी अभिरा, क्या करेगा अरमान?)
yash and ranbir singh film RAMAYANA (instagram)
