टीवी मसाला

Karan Kundrra से शादी नहीं करेंगी Tejasswi Prakash? सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी, फैंस के बीच खोल दी सारी सच्चाई

Tejasswi Prakash Reaction On Wedding With Karan Kundrra: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें कई बार आई हैं। अब तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग शादी की खबरों पर बयान दिया है, जो काफी शॉकिंग है।

Image

tejasswi prakash karan kundrra (Instagram- photo Credit)

Tejasswi Prakash Reaction On Wedding With Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण की जोड़ी बिग बॉस के घर में बनी थी। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और अब फैंस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। बीते दिनों, दावा किया गया था की तेजस्वी और करण ने सीक्रेटली सगाई कर ली है। कई रिपोर्ट्स में शादी का दावा भी था। अब एक्ट्रेस ने करण कुंद्रा (Karan Kundrra) संग शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की है और बताया है कि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: नोइना को घुटनों पर लाएगी तुलसी, गुस्से में लाकर होकर देगी भयंकर धमकी)

करण कुंद्रा संग शादी करने पर बोलीं तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शादी की अटकलों और आगे के प्लान पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन दोनों का शादी का कोई प्लान नहीं है और वह अपने रिश्ते के स्टेटस से पूरी तरह खुश हैं। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने साफ शब्दों में कहा कि उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। तेजस्वी और करण साथ में बिग बॉस के बाद पहला प्रोजेक्ट साथ कर रहे हैं। वह इन दिनों लाफ्टर शेफ में साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ में काम करने के एक्सपीरियंस पर तेजस्वी प्रकाश ने कहा, 'हमें प्रोफेशनली एक-दूसरे के साथ काम करते हुए बहुत कुछ एक्सप्लोर करने को मिलता है। आप समझ पाते हैं कि सामने वाला किस तरह काम करना पसंद करता है। खासकर मेरे लिए, करण मेरे सीनियर हैं, तो उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरे लिए ये एक लर्निंग प्रोसेस रहा है। (ये भी पढ़ें: Ramayana Part 1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, साउथ सुपरस्टार Yash ने लीक किया फिल्म का बड़ा प्लॉट)
karan kundrra girlfriend tejasswi prakash

karan kundrra girlfriend tejasswi prakash (Photo Credit- Instagram)

    शादी की वायरल हो चुकी है खबर

    बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके दम पर दावा किया जा रहा था कि तेजस्वी और करण कुंद्रा ने सीक्रेटली शादी कर ली है और दोनों अपनी मैरिड लाइफ को फैंस की नजरों से छुपकर आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, इन खबरों पर भी करण ने रिएक्ट किया था। भारती सिंह के ब्लॉग में करण कुंद्रा को गोला ने भिंडी मामू कहा था। इस बात पर करण ने कहा था कि शादी वादी तो चलो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं.कितना क्यूट है भिंडी मामू!!! करण ने इस पोस्ट से अपनी शादी की खबरों को गलत बताया था।

    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article