Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना को घर से धक्के मारकर बाहर निकालेगी तुलसी, फूटेगा मिहिर का गुस्सा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ड्रामा होने वाला है। नोइना का सच तुलसी सामने लाने वाली है और इस मौके पर वह शॉकिंग कदम उठाएगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में नोइका का पर्दाफाश होने वाला है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के इस शो में नोइना मिहिर को पाने के लिए एक बहुत बड़ा खेल खेल रही है। नोइना से सबसे झूठ बोला है कि उसे कैंसर है और उसकी आखिरी इच्छा मिहिर से शादी करना है। तुलसी भी उसकी ये बात मान लेती है लेकिन अब तुलसी ही नोइका को घर से बाहर निकालने वाली है। बीते कुछ एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि तुलसी गायब है और नोइना का एक राजदार भी आ गया है, जिसका मुंह बंद करवाने के लिए वह पैसे दे चुकी है, लेकिन इसके बाद भी ड्रामा होगा। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा के हाथ लगेगा मेहर के खिलाफ सबूत, पुलिस को बुलाएगा अरमान; होगा तमाशा)

Smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

Smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)

नोइना का कच्चा चिट्ठा खोलेगी तुलसी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया ड्रामा सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे तुलसी नोइना को शांतिनिकेतन के बाहर फेंकने वाली है। शो में दिखाया जा रहा है कि तुलसी की गैर-मौजूदगी में ही मिहिर और नोइना की शादी को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन सभी को तुलसी की टेंशन है और नोइना चाहती है कि तुलसी के आने से पहले ही उसकी और मिहिर की शादी हो जाए। दोनों की वरमाला हो जाएगी लेकिन जैसे ही रस्में आगे बढ़ेंगी तो वहां पर तुलसी आ जाएगी। तुलसी आते ही सीधा नोइना से पूछेगी कि तुम्हें कौन सी बीमारी है? ये सवाल सुनकर पहले तो नोइना हैरान रह जाएगी और फिर नोइना भड़कते हुए कहती है कि तुलसी ड्रामे कर रही है और उसकी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मजाक उड़ा रही है। (ये भी पढ़ें: भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर Patna Se Pakistan 2 से तहलका मचाएंगे Nirahua, सामने आया अपकमिंग फिल्म का धांसू लुक)

Smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)

शांतिनिकेतन से नोइना को बाहर निकालेगी तुलसी

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि तुलसी इस मौके पर नोइका की कोई बकवास नहीं सुनती और सीधा सबके सामने उसकी झुठी बीमारी का खुलासा कर देती है। वह सबको बताती है कि नोइना का कैंसर नहीं है। ये सुनते ही मिहिर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह चिल्लाकर नोइना को चुप करवा देता है। इसके बाद तुलसी कदम आगे बढ़ती है और नोइका को खींचकर शांतिनिकेतन के बाहर निकाल देती है। इस दौरान वह नोइना को इतना तेज धक्का देती है कि वह घर से बाहर जाकर गिर जाती है। इस मौके पर सभी के चेहरे पर गुस्सा होता है।

End of Feed