टीवी मसाला

Ankita Lokhande शादी के 4 साल बाद बनने वाली हैं मां, वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप?

Ankita Lokhande Prengnacy Rumors Starts Again: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लेकर एक बार फिर से प्रेग्नेंसी की अटकलें लगने लगी हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की फिर लगी अटकलें, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Ankita Lokhande Prengnacy Rumors Starts Again: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ "लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे कई बार अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रह चुकी हैं। वहीं हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक बार फिर से प्रेग्नेंसी रूमर्स के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। अंकिता लोखंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी दावा किया कि वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें: 'सब मेरे पीछे पड़ गए हैं...'- सासू मां की पोता-पोती की डिमांड पर बिफरीं अंकिता! फैमिली प्लानिंग पर कही ये बात

    अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसमें वह विक्की जैन के साथ नजर आईं। स्काई ब्लू ड्रेस में मौजूद अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ खड़ी थीं। लेकिन इस वीडियो को देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने अंकिता लोखंडे के वीडियो पर कमेंट किया, "वह प्रेग्नेंट है।" वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया, "प्रेग्नेंट?" यह भी पढ़ें: जन्नत-अंकिता की कातिलाना अदाओं के आगे फिदा हुआ जमाना, लेटेस्ट लुक देखते रह जाएंगे

      ankita lokhande (20)

      फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम

      अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की जैन (Vicky Jain) कार से उतरने में एक्ट्रेस की मदद करते दिखाई दिये। वीडियो में एक्ट्रेस भी काफी सावधानी बरतती नजर आईं। अंकिता लोखंडे के इन वीडियोज से उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इन अटकलों की पुष्टि नहीं करता है। साथ ही इस मामले पर अभी तक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की ओर से भी कोई कमेंट सामने नहीं आया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगी हों।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article