टीवी मसाला

Anupamaa Promo: अनुपमा की जिंदगी में जहर घोलने आई अनुज की एक्स-मंगेतर, राही संग मिलकर बैठाएगी नए कैफे का भट्टा

Anupamaa Promo Video, Shruti Back In Ahemdabad: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में महाट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा कैफे शुरू कर चुकी है, लेकिन उसका भट्टा बैठाने अनुज की एक्स-मंगेतर लौट आई है।

Image

अनुपमा में आया दिलचस्प मोड़, फोटो क्रेडिट- टेली परिवार इंस्टाग्राम

Anupamaa Promo Video, Shruti Back In Ahemdabad: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स को देख दर्शक भी इससे जुड़े हुए हैं। हालांकि 'अनुपमा' की टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं अब अनुपमा की जिंदगी में तांडव करने के लिए एक और पुराने किरदार की वापसी हो गई है, जो आगे चलकर राही के साथ मिलकर 'अनुपमा' (Anupamaa) की बर्बादी लिखेगी। इससे जुड़ा रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो का प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें: Exclusive: 'अनुपमा' राइटर ने दिखाया फिल्म इंडस्ट्री को आईना, Rupali Ganguly के लिए बोले- वो मिड 40's में भी...

    रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वीडियो में नजर आया कि अनुपमा एक बार फिर से नई शुरुआत करती है। वह अहमदाबाद में अपना नया कैफे 'लव यू जिंदगी' शुरू करती है। वहीं दूसरी ओर राही और प्रेम भी अपना कैफे बिल्कुल अनुपमा के कैफे के सामने शुरू करते हैं। अनुपमा अपनी बेटी से मिलने आ ही रही होती है कि वहां एक कार आकर रुकती है, जिसमें से एक महिला उतरती है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि महिला ने हाथ में अनुज की फोटो ली हुई थी, वहीं उसे देखकर राही बेहद खुश होती है और गले लगा लेती है। प्रेम भी कहता है कि सबने हमारा साथ छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने हमें कभी नहीं छोड़ा। यह भी पढ़ें: Anupamaa New Promo: प्रेम के रेस्टोरेंट का सपना तोड़कर खाक में मिलाएगी अनुपमा, राही की बनेगी दुश्मन?

    anupamaa

    फोटो क्रेडिट- एक्स

      'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो में नजर आई वह महिला कोई और नहीं बल्कि श्रुति है, जो कि अनुज की एक्स-मंगेतर है। अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल में ये देखना दिलचस्प होगा कि श्रुति की वापसी अनुपमा की जिंदगी में क्या नया तूफान मचाएगी। प्रोमो देख अटकलें लग रही हैं कि श्रुति, राही और प्रेम के साथ मिलकर अनुपमा की बर्बादी लिखेगी।
      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article