Asha Bhosle With Tabu: मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार शाम को दिग्गज गायिका की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद ही उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर आशा भोसले (Asha Bhosle) का इलाज डॉक्टर्स की एक टीम कर रही थीं लेकिन उनके ठीक होने की दुनिया लाखों करोड़ों लोग मांग रहे थे, लेकिन दिग्गज गायिका फिर से घर लौट न सकी। आशा भोसले के निधन पर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन जाते जाते आशा भोसले एक्ट्रेस तबु (Tabu) को कुछ ऐसी चीज दे गईं, जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगी। (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से शोक में डूबे सुधांशु पांडे, फोटो शेयर कर बोले- काश ये खबर झूठी होती...)
आशा भोसले को तबु ने दिया था खास तोहफा
आशा भोसले और तबु काफी करीबी रहे हैं और 4 नवंबर को तबु हर साल अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार तबु को आशा भोसले के हाथों एक खास गिफ्ट बर्थडे पर मिला, जिसकी झलक उन्होंने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर दिखाई हैं। आशा भोसले ने तबु को एक गिफ्ट किया। इस मौके की तीन तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तबु इन तीनों फोटोज में सिंगर के काफी क्लोज दिखी, जिससे साफ है कि वह उस पाल काफी खुश थीं। तबु ने इस गिफ्ट और आशा भोसले संग बिताएं इन पलों को जिंदगी के अनमोल पलों में से एक बताया। (ये भी पढ़ें: 'कोई उनके जैसा नहीं-' Asha Bhosle के निधन से बॉलीवुड में छाया मातम, हेमा मालिनी बोलीं- यकीन नहीं हो रहा...)
तबु ने आशा भोसले के लिए लिखी दिल की बातआशा भोसले के साथ तस्वीरे शेयर करते हुए तबु ने एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे अपने सबसे यादगार दिनों के बारे में बताइए...मुझे उन पलों के बारे में बताइए जिन्हें आप कभी नहीं भूलेंगे। मुझे बताइए कि आपको सबसे ज्यादा क्या प्रभावित करता है...मुझे अपनी सबसे अनमोल चीजों के बारे में बताइए। नवंबर में मेरा जन्मदिन था और तभी मेरे पास ये खूबसूरत गिटार आया... आशा जी का मेरे लिए उपहार। शब्दों में मेरी कृतज्ञता व्यक्त करना असंभव है... आशा जी, मैं आपसे जितना प्यार और सम्मान करती हूं, उतना शब्दों में बयां नहीं कर सकती... आपके गीतों के जरिए हमने प्यार और तड़प, दर्द और जुनून को महसूस किया...मैं इसे जीवन भर संभाल कर रखूंगी और उम्मीद है कि जल्द ही मैं इस पर आपके गीत आपको सुना सकूंगी।'
