Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा हॉस्पिटल में एडमिट है और मेहर का आखिरी वक्त आ गया है। मेहर अपनी आखिरी चाल अभिरा को अस्पताल पहुंचाकर चल चुकी है लेकिन अभिरा ने भी मेहर का सच अरमान को बता दिया है और अरमान भी इस बार अभिरा की बात टाल नहीं सका। दूसरी तरफ विद्या अरमान के लिए परेशान हो रही है। विद्या किसी भी तरह अरमान और मेहर की शादी करवाना चाहती है और अब अपकमिंग एपिसोड में मेहर का सच मायरा के आने आएगा। आइए आपको अपकमिंग एपीसोड के बारे में बताते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा अस्पताल में मेहर का सारा सच अरमान को बता देती है और अरमान इस बार अभिरा पर विश्वास करता है। तब अरमान मेहर से सारा हिसाब पूरा करने की बात करता है। अरमान मेहर से अभिरा के दर्द का बदला लेगा।
शो में दिखाया जाएगा कि माधव मायरा को अभिरा का रिकॉर्डेड भनज सुनाता है, जिससे गुस्सा होकर मायरा रूम में भाग जाता है। वहां पर उसे अभिरा का फोन मिलता है और फोन कवर पर अपनी मुक्ति की फोटो देखकर मायरा इमोशनल हो जाती है। उसे एहसास होगा कि अभिरा उससे प्यार करती है।
अभिरा के फोन मायरा चेक करती है और तब उसके हाथ मेहर का वो वीडियो लग जाएगा, जो उसके हॉस्टल में रिकॉर्ड हुआ था। इस वीडियो में मेहर चिल्ला-चिल्लाकर अपने गुनाह कबूल करती है और मायरा मेहर का सच जानकर हैरान रह जाती है। वह घबराकर फोन तक गिरा देती है।
दूसरी तरफ अरमान अभिरा के हर दर्द का बदला लेने के लिए कदम उठाता है। अस्पताल से ही अरमान मेहर के खिलाफ एफआईआर करवाता है और एक कंप्लेंट भी लिखता है, जिसमें मेहर की सारी काली करतूत को जोड़ता है। इस मौके पर वह अभिरा के साइन लेता है और जब अभिरा साइन तक नहीं कर पाती तब अरमान उसका हाथ पकड़ लेता है।
मायरा के पास अभिरा का फोन होता है और मेहर अपनी अगली चाल चलते हुए अभिरा के फोन पर कॉल करते सुनाने गलती है लेकिन वो सब बातें मायरा सुन लेती है। इस मौके पर मायरा सबसे पहले मेहर को मर्डर्र कहती है और उसकी शादी अरमान से तोड़ देती है। इस मौके पर मायरा का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है।
मायरा का गुस्सा यहां ही शांत नहीं होगा। मायरा मेहर को धमकी भी देने वाली है। मायरा मेहर को धमकी देते हुए साफ कहेगी कि वह उसका सारा सच सबको पता देगी। मायरा मेहर के सामने खुलासा करती है कि उसने हॉस्टल वाला वीडियो देख लिया है और अब वो वीडियो वह पुलिस को देगी।
मेहर और अरमान की शादी भी टूट जाएगी। पहले मायरा मेहर से शादी अरमान की तोड़ देगी और फिर अरमान भी विद्या को फोन करेगा। वह विद्या को चिल्लाकर कहेगा कि उसकी और मेहर की शादी नहीं हो सकती है। ये बात सुनकर विद्या की आंखें फट जाती हैं लेकिन वह कुछ नहीं कर पाती। इसके बाद अभिरा मायरा के लिए परेशान होगी। वह मायरा को बचाकर रखने की कोशिश करेगी।