KSBKBT 2: स्मृति ईरानी ने 10 साल के लीप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अगला चैप्टर खास होने वाला है

Smriti Irani On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 10 साल का लीप आने वाला है। इस लीप पर अब स्मृति ईरानी ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Smriti Irani On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में दिखाया गया कि नंदिनी ने पार्थ को गोली मार दी। लेकिन तुलसी इसका इल्जाम अपने सिर ले लेती है और जेल चली जाती है। करण और मिहीर सहित परिवार के कई सदस्य उसके खिलाफ हो चुके हैं। लेकिन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। शो की टीआरपी को वापस नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स इसमें 10 साल का लीप ला रहे हैं। इस लीप के बाद सीरियल की कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं अब इस मामले पर खुद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीआरपी के लिए आएगा 10 साल का लीप, मौत के मुंह में समाएंगे ये दो किरदार

smriti irani (1)

स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लीप पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आने वाले लीप पर बताया कि अगला चैप्टर बेहद खास होने वाला है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अपने किरदार पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मेरे लिए जो सबसे बड़ी तारीफ ये है, जब लोगों ने सालों तक कहा कि तुलसी उन्हें उनकी मां, दादी या नानी की याद दिलाती है। मुझे विश्वास है, क्योंकि हर परिवार को, भले ही दुनिया कितनी भी बदल जाए, एक ऐसा इंसान चाहिए जो बांटने से ज्यादा ठीक करने में विश्वास करता हो। जज करने से पहले सुनना जानता हो।" स्मृति ईरानी ने 10 साल के लीप के बाद कहानी में होने वाले बदलाव पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "अगला चैप्टर बहुत ही खास है। 1- साल बाद, तुलसी अपने परिवार के पास आती है जो बदल चुका है। रिश्ते और उलझ गए हैं और दूरियां बढ़ गई हैं। लेकिन उसका विश्वास अटल रहता है कि हर रिश्ते को एक मौके की जरूरत है और हर परिवार एक-दूजे की ओर रास्ता ढूंढ ही लेता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ईलाज के लिए फिर पहुंचीं अस्पताल, परिवार से विदा लेते हुए फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

    End of Feed