'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में खत्म हुआ नंदनी और करण का किरदार? हितेन तेजवानी ने बताया सच

Hiten Tejwani on KSBKBT 2: स्टार प्लस का आइकोनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को लेकर खबरें उड़ रही हैं कि कहानी में नंदनी और करण विरानी का किरदार खत्म हो गया है। अब इन रुमर्स ओर पूर्णविराम देते हुए एक्टर हितेन तेजवानी ने लोगों के आगे सच बताया।

Hiten Tejwani on KSBKBT 2: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। 25 साल बाद इस सीरियल ने अपने दूसरे भाग के साथ एंट्री मारी। जब से ये सीरियल शुरू हुआ है लोग इसके पहले की तरह दीवाने हो गए हैं। तुलसी और मिहिर की केमिस्ट्री ने सभी को अपना फैन बना लिया है साथ ही ऑनस्क्रीन आग भी लगा दी। 'क्योंकि सास भी कभु बहू थी 2' के पहले एपिसोड को करीब 2.9 मिलियन लोगों ने देखा था। दिन पर दिन सीरियल को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ खबरें उड़ने लगी है कि सीरियल से नंदनी और करण विरानी का किरदार खत्म हो चुका है।

Hiten Tejwani on KSBKBT 2

Image Source: Gauri Pradhan Instagram

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में दिखाया गया कि नंदनी और करण सालगिरह सेलिब्रेशन के बाद वापिस लंदन जा रहे हैं। ऐसे में खबरें उड़ने लगी कि नंदनी और करण का किरदार सीरियल में सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए था। बस फिर यही सुनकर फैंस का डील टूट गया जिन्होंने कई सालों बाद हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा। ऐसे में अब खुद हिंदुस्तान से बात करते हुए हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) ने बताया कि 'उनके किरदार कही नहीं गए हैं और अब भी वो सीरियल का हिस्सा हैं।'

End of Feed