Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के पहले ही एपिसोड ने किया धमाल, फैंस ने बांधे स्मृति ईरानी के लिए तारीफ़ों के पुल

KSBKBT 2 Fans Reaction: टीवी का आइकोनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) ने आखिरकार छोटे परदे पर दस्तक दे डाली। ऐसे में सीरियल के पहले एपिसोड ने ही धमाल मचा दिया है। चलिए आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में कि सीरियल के पहले एपिसोड को कैसा रिस्पॉन्स मिला।

KSBKBT 2 Fans Reaction: एकता कपूर का धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' टीवी की दुनिया में लौट आया है अपने दूसरे सीजन के साथ। कल यानी 29 जुलाई को सीरियल का पहले एपिसोड लॉन्च हुआ जिसे देख हर किसी को पुराने दिन याद आ गए। पहले की तरह मेकर्स ने सीरियल कि शुरुआत तुलसी विरानी से कि जो तुलसी मां को जल चढ़ा रही है। सिर्फ यही नहीं अपने आइकोनिक स्टाइल की तरफ तुलसी ने अपने विरानी परिवार से सभी का परिचय कराया। इसी के साथ आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' के पहले एपिसोड को देख फैंस का क्या कहना है।

KSBKBT 2 Fans Reaction

Image Source: Jiohotstar

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के पहले ही एपिसोड में अपनी दमदार एक्टिंग से स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने दिल जीत लिया। तुलसी और मिहिर विरानी के रोमांस ने स्क्रीन पर आग लगा दी। टीवी की पसंदीदा जोड़ी करण और नंदनी को देख फैंस इमोशनल हुए। कहानी में गायत्री का किरदार विलेन दिखाया गया जो अपने बेटे हेमंत को विरानी बिजनेस का मालिक बनाना चाहती है। दूसरी तरफ तुलसी ने अपने तीनों बच्चों से बेहद ही प्यार करती है। ये देख फैंस को पुराने दिन याद आ गए है। दिलचस्प बात तो ये लगी कि मेकर्स ने 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में संस्कार साल 2000 वाले ही दिखाए लेकिन इसमें थोड़ा समय को देखते हुए मॉडर्न टच दिया।

End of Feed