'क्या हीरा क्या खाक...', Kushal Tandon ने मारा एक्स गर्लफ्रेंड Shivangi Joshi को ताना? इंटरनेट पर पोस्ट वायरल

Kushal Tandon Cryptic Post: टीवी कपल रह चुके शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन चर्चा में हैं। हाल ही में कुशाल टंडन ने एक पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

Kushal Tandon Cryptic Post: रियलिटी शो लॉकअप 2 और अलायंस की वजह से शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। लॉकअप 2 मे शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने एंट्री ली और यहां पर उनकी वजह से कुशाल टंडन का नाम काफी बार लिया गया। दूसरी तरफ कुशाल ने भी अलायंस में अपने पुराने रिश्ते पर सफाई दी थी। दोनों एक्टर रियलिटी शो से बाहर आ गए हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी बीच अब कुशाल टंडन ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाल मचाएगा TV का ये स्टार कपल, पर्सनल लाइफ के खुलेंगे कई सीक्रेट

shivangi joshi-kushal tandon

shivangi joshi-kushal tandon (photo credit- instagram)

    कुशाल टंडन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

    कुशाल टंडन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन फैंस का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए कुशाल ने शिवांगी जोशी को ताना मारा है। अपने पोस्ट में कुशाल ने लिखा, 'उतर जाए जो एक बार दिल से तो क्या हीरा और क्या खाक।' कुशाल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस एक्टिव हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अलायंस से बाहर आकर कुशाल टंडन ने एकता कपूर के पोस्ट पर कमेंट कर फीस की डिमांड की थी। लॉकअप में कुशाल का नाम काफी बार लिया जा रहा था और इसी वजह से कुशाल ने लाखों में एकता कपूर से फीस मांगी थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आई लव यू बोलने में डेढ़ साल लगा', Akshara Singh को याद कर तड़पे Pawan Singh? सच्चे प्यार के लिए हुए इमोशनल

    shivangi joshi-kushal tandon (photo credit- instagram)

      कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की लव स्टोरी

      बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने सीरियल बरसातें- मौसम प्यार का में एक साथ काम किया था। इस शो के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार भी हो गया। शिवांगी और कुशाल अपना रिश्ता काफी सीक्रेटली चला रहे थे, लेकिन अचानक ही दोनों के ब्रेकअप की खबर आई। कुशाल ने अपने ब्रेकअप को कंफर्म भी किया था। लॉकअप 2 में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल टंडन ने उन्हें मैसेज किया था और इस वजह से ही शिवांगी ने कुशाल से ब्रेकअप किया।

      End of Feed