शिवांगी जोशी का नाम दिल से मिटा नहीं पाए हैं कुशाल टंडन, क्या एक्टर ने किया था एक तरफा प्यार?

Kushal Tandon and Shivangi Joshi Breakup: एक्टर कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक तरफा प्यार को लेकर बात कही। हालांकि पोस्ट को डिलीट कर दिया गया लेकिन तब तक ये हर जगह वायरल हो चुका था। जिन्हे पोस्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं जानिए इस रिपोर्ट में।

Kushal Tandon and Shivangi Joshi Breakup: टीवी कलाकार अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं इस इंडस्ट्री में कई कपल सालों तक एक दूजे का साथ निभाते हैं तो किन्ही रिश्तों की उम्र छोटी होती है। ऐसा ही रिश्ता कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रहा जिनका प्यार लंबे समय तक चल नहीं पाया। इसी साल की शुरुआत में दोनों ने अपनी राहें हमेशा-हमेशा के लिए जुदा कर लीं। इस कपल के ब्रेकअप से हर कोई हैरान रह गया था क्योंकि किसी को कारण आज तक नहीं मालूम। बीते दिन कुशाल टंडन ने ब्रेकअप से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था जो बाद में डिलीट कर दिया था।

Kushal Tandon - Shivangi Joshi

Image Source: Instagram

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) द्वारा शेयर किये गए पोस्ट में लिखा था, 'कुछ लोग जिंदगी में बहुत ही ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं। वे लोग सेल्फ ओबससेड होने के साथ साथ दूसरों के प्यार की इज्जत तक नहीं करते। उसका प्यार एक तरफा लगने लगता है।' इस पोस्ट को पढ़ लोगों को लग रहा है कि शायद कुशाल अभी तक शिवांगी से मूव-ऑन नहीं कर पाए हैं। कई फैंस ने पोस्ट को देखते ही सवाल उठाए कि कहीं कुशाल ने शिवांगी से एक तरफा प्यार तो नहीं किया था? वहीं कुछ कई दूसरे लोगों का कहना है कि क्या शिवांगी सिर्फ खुद से प्यार करती हैं? ऐसे तमाम सवाल लोगों के मन में इस एक्स कपल को लेकर उठ रहे हैं। ब्रेकअप के इतने महीने बाद भी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) का ब्रेकअप क्यूँ हुआ था? दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपना रिलेशनशिप ओपन नहीं करा लेकिन इशारों-इशारों में एक दूजे पर प्यार जरूर छिड़का था।

End of Feed