'दोनों को अच्छे पार्टनर मिले' Awez Darbar-Nagma Mirajkar के ब्रेकअप पर Kunickaa Sadanand ने दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 13, 2026, 04:52 PM IST

Kunickaa Sadanand on Awez Darbar-Nagma Mirajkar Breakup: अवेज दरबार (Awez Darbar) और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) ने अपना रिलेशनशिप खत्म कर दिया है। इसको लेकर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने रिएक्शन दिया है।

Kunickaa Sadanand on Awez Darbar-Nagma Mirajkar Breakup: टीवी और सोशल मीडिया पर चर्चित कपल अवेज दरबार (Awez Darbar) और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी वजह अवेज दरबार और नगमा मिराजकर का अभी हाल ही में हुआ ब्रेकअप है। इस खबर के सामेन आने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। नगमा मिराजकर और अवेज दरबार की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। इन सब के बीच कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने नगमा मिराजकर और अवेज दरबार के ब्रेकअप को लेकर रिएक्शन दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कुनिका सदानंद ने क्या बयान दिया है। (ये भी पढ़ें: 2 लिव-इन, 2 शादी और 4 बॉयफ्रेंड; 8 रिलेशनशिप के बाद भी आज अकेली है ये बॉलीवुड हसीना, शराब से बर्बाद किया करियर)

Kunickaa Sadanand on Awez Darbar-Nagma Mirajkar Breakup

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का हुआ ब्रेकअप (Pic Credit: Pinterest/ Reddit )

कुनिका सदानंद ने कही ये बात

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद एक बार फिर से खबरों में हैं इसकी एक्ट्रेस का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान कुनिका सदानंद ने नगमा मिराजकर और अवेज दरबार के ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। Telly Masala से हालिया बातचीत में कुनिका से अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप रूमर्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कन्फर्म किया, ''ये बहुत इमोशनल है क्योंकि दोनों के साथ मेरा बहुत अच्छा कनेक्शन था। मैं दोनों को बहुत प्यार करती हूं। मुझे पता है कि नगमा और अवेज दरबार ने भी एक-दूसरे को बहुत सपोर्ट किया।' (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: एलिमिनेशन के बाद कुनिका सदानंद को मिला जनता का प्यार, मिला 'बेस्ट सीनियर' कंटेस्टेंट का टैग)

दोनों को अच्छे पार्टनर मिले

कुनिका सदानंद ने इंटरव्यू में आगे कहा कि 'तो मैं दुआ करती हूं कि अगर कुछ सुलह हो जाए या कुछ हो जाए। जो भी हो। अगर नहीं भी हो, तो दोनों को अच्छे पार्टनर मिलें क्योंकि उन्हें मिले थे और शायद डेस्टिनी नहीं चाहती थी। लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्हें अच्छे पार्टनर मिलें।'

End of Feed