Kunickaa Sadanand Reveals She Had 8 Relationship: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं। कुनिका सदानंद की गेम ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुनिका सदानंद अपने करियर के साथ-साथ अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने शो में बताया कि वह एक या दो नहीं बल्कि 8 रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। लेकिन इन सबके बाद भी कुनिका सदानंद आज अकेली हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं कुनिका सदानंद के पास्ट रिलेशनशिप पर-
कुनिका सदानंद की पहली शादी 18 वर्ष की उम्र में हुई थी। कुनिका सदानंद ने अपने से 13 साल बड़े शख्स से शादी रचाई थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। हैरत की बात तो यह है कि तलाक के बाद कुनिका सदानंद को सालों तक अपने बेटे की कस्टडी की जंग भी लड़नी पड़ी।
तलाक के बाद कुनिका सदानंद बॉलीवुड के टॉप एक्टर प्राण के बेटे सुनील सिकंद के साथ भी रिलेशनशिप में रहीं। दोनों करीब 4 साल तक एक-दूजे के साथ रहे, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
कुनिका सदानंद ने अमेरिकन बिजनेसमैन के साथ दूसरी शादी की। एक्ट्रेस शादी के बाद युनाइटेड स्टेट्स भी शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन कल्चरल गैप और एक्ट्रेस के बॉलीवुड में लौटने की चाह ने इस शादी को भी खत्म कर दिया। दूसरी शादी में कुनिका सदानंद ने बेटे आयान को जन्म दिया, जिसके साथ वह 2006 में भारत लौट आईं।
कुनिका सदानंद का अफेयर कुमार सानू के साथ भी था। दोनों सालों तक एक-दूजे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। कुनिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं उन्हें पति मानने लगी थी। कुनिका ने बताया कि उनके साथ लिव-इन में होने के बाद भी कुमार सानू का दूसरा अफेयर भी रहा। वहीं दूसरी ओर कुमार सानू की पत्नी को पता चलने के बाद इस रिलेशनशिप में दूसरा मोड़ ले लिया।
कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए ही बताया कि वह शराब की भी आदी हो चुकी थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी छुट्टी होती थी तो मैं दोपहर में बीयर पीती थी, वरना मुझे शराब की ज्यादा लत लग जाती। मैं नाइट क्लब जाती थी और पीती थी। मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते थे कि शराब कभी किसी और के पैसों की मत पीना।"
कुनिका सदानंद से गौरव खन्ना ने सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी किसी एक्टर को डेट किया है। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं मैंने कभी किसी एक्टर को डेट नहीं किया, क्योंकि उनके साथ एक परेशानी है कि वे खुद को बहुत प्यार करते हैं। वो अपने आप से इतना प्यार करते हैं कि किसी और को पसंद नहीं कर सकते।