टीवी मसाला

Asha Bhosle के निधन से टूटीं Rupali Ganguly, फैंस को दिखाया दिल छू लेने वाले पल का खास वीडियो

Asha Bhosle Death: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने नम आंखों के साथ आशा भोसले को याद किया। रुपाली ने आशा भोसले के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

Image

rupali ganguly with asha bhosle (Photo Credit-instagram)

Rupali Ganguly Shared Video With Asha Bhosle: दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के निधन ने हर किसी को मायूस कर दिया। 92 साल की आशा भोसले ने भारतीय सिनेमा में कई शानदार गाने गाए हैं। उन्होंने संगीत की दुनिया में अपने 82 साल दिए और इसी के दम पर आज हर कोई उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहा है। आशा भोसले को कई कलाकारों ने खास अंदाज में श्रद्धांजली दी। इस गम के मौके पर टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने आशा भोसले के साथ खास वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है। (ये भी पढ़ें: 1700 करोड़ी हुई धुरंधर 2 तो Sara Arjun ने फैंस से कही दिल की बात)

रुपाली गांगुली ने आशा भोसले को किया याद

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशा भोसले (Asha Bhosle) संग एक मुलाकात का वीडियो शेयर किया है, जो पहले भी काफी वायरल हो चुका है। ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें रुपाली गांगुली ने दिग्गज सिंगर को देखते ही उन्हें झुककर नमन किया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इवेंट में रुपाली गांगुली आशा भोसले को देखती हैं और फिर उनके पैर छूती हैं। सिंगर भी उन्हें खुले दिल से आशीर्वाद देती हैं। इस मौके पर दोनों ही हाथ पकड़कर ढेर सारी बातें भी करते हैं। रुपाली और आशा दोनों के चेहरे पर लंबी स्माइल साफ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरा बचपन खो गया हो। उनके साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे… संजोए रहेंगे… उनकी कमी हमेशा खलेगी… उनके मीठे शब्द मेरे लिए आशीर्वाद की तरह थे, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल में संजो कर रखूंगी। आशा ताई, आपकी अनुपस्थिति बहुत दुखदायी है। महान लोग अमर रहते हैं। आशा भोसले।' इसे साथ ही रुपाली गांगुली ने एक दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया है। (ये भी पढ़ें: Anupamaa Promo: अनुपमा की जिंदगी में जहर घोलने आई अनुज की एक्स-मंगेतर, राही संग मिलकर बैठाएगी नए कैफे का भट्टा)

आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे स्टार्स

बता दें कि सोमवार रात को आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ गईं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर आशा भोसले ने अपनी आखिरी सांस ली। डॉक्टर्स के मुताबिक, दिग्गज गायिका का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। आशा भोसले के अंतिम समय में बॉलीवुड से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार एक ही छत के नीचे नजर आए। तमाम स्टार्स नम आंखों से उन्हें विदा कर रहे हैं।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article