Is Anusha Dandekar Bhushan Pradhan Engaged: करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का रिश्ता काफी साल पहले ही खत्म हो गया था, जिसके बाद से अब अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) भूषण प्रधान को डेट कर रही हैं। भूषण और अनुषा काफी समय से साथ हैं, लेकिन आज तक दोनों की तरफ से अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया गया है। दोनों एक साथ अक्सर स्पॉट होते हैं, लेकिन अब कपल की एक फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी। इस फोटो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनुषा दांडेकर ने अपने सीक्रेट बॉयफ्रेंड भूषण प्रधान (Bhushan Pradhan) से सगाई कर ली है और कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया है। (ये भी पढ़ें: 'उनसे बात करना चाहती थी...', मुमताज ने Asha Bhosle के आखिरी पलों को किया याद, बताया कैसा था अस्पताल का मंजर?)
भूषण प्रधान और अनुषा दांडेकर ने की सगाई?
एक्टर भूषण प्रधान (Bhushan Pradhan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। इस फोटो में भूषण अपनी लेडीलव के साथ दिख रहे हैं और उन्होंने एक तारीख का भी ऐलान किया है, जिसे उन्होंने सेव करके रखने के लिए कहा है। भूषण कुमार ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी लेडीलव का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर में भूषण ने अपनी गर्लफ्रड को गले लगाया हुआ है और उनके हाथ में एक रिंग दिख रही हैं और लड़की ने एक्टर का हाथ पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर के साथ भूषण प्रधान ने लिखा, '24-7-2026।' इस तस्वीर पर भी 24 जुलाई 2026 लिखा है। यानी इस तारीख को एक्टर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं। भूषण प्रधान ने बेशक इस तस्वीर में अपनी पार्टनर का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन फैंस ने मान लिया है कि ये अनुषा दांडेकर ही हैं। इस तस्वीर पर फैंस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। कई लोगों ने तारीख के इंतजार होने की बात लिखी है। (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से टूटीं Rupali Ganguly, फैंस को दिखाया दिल छू लेने वाले पल का खास वीडियो)
