Kundali Bhagya Upcoming Twist: कुंडली भाग्य का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में शक्ति आनंद और श्रद्धा आर्य की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है। एक बार फिर शो में 20 साल पहले हुई घटना को दोहराई जाएगी। इस घटना के बाद से प्रीता की यदादश्त वापस आ जाएगी। इस क्लाइमेक्स के आने से पहले घर में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
Kundali Bhagya spoiler (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें-Bigg Boss Ott 2: जेल की सजा मिलते ही गुस्से से आग बबूला हुईं बेबिका ध्रुवे, करनी लगीं तोड़- फोड़
शो के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण और प्रीता गुंडों के बीच में फंस जाते हैं। इस दौरान पलकी और शौर्या भी जख्मी हो जाते हैं। पलकी शौर्या के जख्मों पर दवा लगाती है। वहीं, राजवीर को निधि पर शक होता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजवीर को निधि का सच पता चल जाएगा।
करण और प्रीता होंगे किडनैप
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी मां निधि को चेतावनी देती है कि उसका गेम खत्म हो गया है। उसे सिर्फ शौर्य को अच्छी परवरिश देने पर अपना ध्यान देना चाहिए। राखी मां अपने परिवार और शौर्य के लिए बड़ा फैसला लेगी। राजवीर को पता चलेगा कि प्रीता और करण का किडनैप हो गया है। राजवीर और शौर्य मिलकर अपने माता- पिता को बचाते हैं।
जी टीवी का शो कुंडली भाग्य टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में लीप आने के बावजूद दर्शक इस शो से जुड़े हुए है। लीप के बाद शो में कई नई एंट्री हुई है। शो में राजवीर, पलकी और शौर्य की कहानी को दिखाया जा रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजवीर और पलकी एक- दूसरे से प्यार करते हैं। वहीं, शौर्य को भी एहसास होगा कि उसे पलकी से प्यार है। शो में राजवीर, पलकी और शौर्य के बीच में लव एग्ल देखने को मिलने वाला है।
