Kundali Bhagya Upcoming Twist: जी टीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में प्रीता और करण की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में निधि प्रीता को मारने का प्लान बनाती है। वो प्रीता को मारने के लिए अपने गुंडे भेजती है। इस दौरान प्रीता और करण आग में फंस जाते है। इस बात को जानने के बाद निधि करण को बचाने के लिए जाती है। करण प्रीता को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन बाद में वो खुद बेहोश हो जाता है। करण को बचाने के लिए ऋषभ पहुंचता है।
kundali bhagya (credit pic: instagram)
दर्शक जानना चाहते हैं कि प्रीता को कौन बचाएगा। करण होश में आते ही जानना चाहता है कि प्रीता कहां है? घरवाले करण को समझाते है कि प्रीता नहीं नहीं थी। ये बस उसके मन का भ्रम है। करण की मां राखी निधि को प्रीता से बात करते हुए देखती है। लेकिन राखी को पता नहीं चलेगा कि निधि किससे बात कर रही थी। शो में आगे दिखाया जाएगा कि राजवीर प्रीता को आग से बचाता है। शो में आग वाला ट्रैक जल्द खत्म होने वाले हैं।
प्रीता से होगी करण की मुलाकात
शो के अपकिमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण राजवीर के घर पहुंचता है और वो प्रीता से मिलता है। प्रीता को करण याद नहीं आता है। वो उसे पहचान नहीं पाती हैं। करण प्रीता से कहता है कि तुम लूथरा मेंशन में आकर रहो। क्या राजवीर करण और प्रीता को साथ में कर पाएगा। करण चाहता है कि प्रीता अपने बेटे शौर्य और उसके साथ रहे। लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा। राजवीर करण से कहता है कि वो प्रीता को यहां से नहीं ले जा सकता है।
