टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी ने जाद हदीद को किया किस, शो में दूसरे दिन ही शुरू हुआ 'इश्क वाला लव'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 01:11 PM IST

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट मनीषा रानी जाद हदीद को गालों पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट मनीषा रानी जाद हदीद को गालों पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान (Salman Khan) रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 2) का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। शो के पहले ही दिन कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार ने घर में जमकर हंगामा किया था, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब हाल ही में कंटेस्टेंट मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने एक कंटेस्टेंट को किस करते हुए नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

हाल ही में शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मनीषा रानी (Manisha Rani) कंटेस्टेंट को किस कर रही हैं। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं जाद हदीद (Jad Hadid) हैं। वीडियो में मनीषा सभी घरवालों के सामने कह रही है कि हम तुमको नहीं छोड़ेंगे और तुमसे ही अपने दिल की तार जोड़ेंगे। इसी के साथ मनीषा कहती है की आई लव यू टू मून एंड बैक। इसी के साथ मनीषा जाद को गलों पर किस कर देती है। इन सब को देख घरवाले काफी हसने लगते हैं। जानकारी के लिए बता दें की मनीषा और जाद के साथ घर में दाखिल हुए थे। तभी से दोनों के दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं।

कई फैंस मनीषा रानी को देख उनकी तुलना शहनाज गिल से भी कर रहे हैं। फैंस का कहना है की एक्ट्रेस घर में बिलकुल शहनाज जैसी हरकतें कर रही हैं। शो की बात करें तो पुनीत के जाने के बाद एक और हसीना का गेम से पता कट चुका है। जनता के वोट्स से पलक पुरसवानी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन बिग बॉस ने उन्हें टास्क दे कर एक नया जीवन दान दिया है। अब देखना ये होगा की इस टास्क को जीत कर क्या पलक अपने आप को बचा पाएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article