Kundali Bhagya Upcoming Twist: जी टीवी का पॉपुलर शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो में प्रीता और करण का मिलन देखना चाहते हैं। लेकिन निधि दोनों को मिलने नहीं देना चाहती है। आज के एपिसोड की शुरुआत पलकी और राखी मां के साथ होती है। पुलिस राजवीर को पकड़ने के लिए लूथरा मेंशन पहुंचती है और बाकी सदस्य घर के बाहर आते हैं जहां देखते है कि प्रीता और करण आग में फंस गए है। निधि अपने दोस्त से कहती हैं कि प्रीता जिंदा है। निधि प्रीता को मारने की कोशिश करता है।
kundali bhagya spoiler (credit pic: instagram)
राजवीर अपने मम्मी- पापा को बचाने के लिए दौड़ता है। वो घर के सभी सदस्यों को बताता है कि प्रीता की जान खतरे में है। राजवीर और शौर्य दोनों अपनी मां को बचाने के लिए आते हैं। लूथरा परिवार इस बात से खुश है कि प्रीता जिंदा है।
राजवीर बचाएगा करण और प्रीता की जिंदगी
करण और प्रीता को घरवाले अस्पताल लेकर जाते हैं। करण को होश आते ही वो प्रीता के बारे में पूछता है। राजवीर करण से कहता है कि आप उनसे दूर रहो। करण राजवीर से पूछता है कि तुम्हारा प्रीता के साथ क्या रिश्ता है। लेकिन वो कोई जवाब नहीं देता है।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण और प्रीता एक- दूसरे से मिलते हैं। प्रीता अपने परिवार के बारे में याद करने की कोशिश करती हैं और लूथरा मेंशन में वापस चली जाती है। मेकर्स शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। प्रीता के घर में वापसी के बाद निधि फिर से अपनी चाल को कामयाब करने की कोशिश करेगी। निधि प्रीता को मारने के लिए दोबारा साजिश रचेगी और इस बार भी राजवीर उसके प्लान पर पानी फेर देगा। राजवीर को निधि के इरादों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
