Kumar Sanu Having Affair With Kunickaa Sadanand Leaving Prengnant Wife: 'बिग बॉस 19' की कुनिका सदानंद ने सुर्खियां बटोरने में कोी कसर नहीं छोड़ी है। कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए तान्या मित्तल और नीलम गिरी के सामने कुमार सानू संग अफेयर का जिक्र किया था। कुनिका सदानंद ने बताया था कि 27 साल तक उन्होंने इस अफेयर की बात को छुपाकर रखी। कुनिका ने ये भी दावा किया था कि लिव-इन में होने के बाद भी कुमार सानू ने किसी और के साथ भी अफेयर शुरू कर दिया था। कुनिका सदानंद की इन बातों पर अब कुमार सानू की एक्स पत्नी रीटा भट्टाचार्या ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के साथ-साथ कुमार सानू की भी पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
फोटो क्रेडिट- कुमार सानू, कुनिका सदानंद इंस्टाग्राम
कुमार सानू की एक्स-पत्नी रीटा भट्टाचार्या ने विरल भयानी संग बातचीत के दौरान कुमार सानू और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने कहा, "जब कुनिका ने कहा कि सानू जी का अफेयर किसी और के साथ था तो वो भी तो वही कर रही थीं। जब सानू जी उनके साथ रह रहे थे, उनका अफेयर चल रहा था तो वो मेरे साथ शादीशुदा थे। मैं प्रेग्नेंट थी उस वक्त। वो हर किसी से कह रही हैं कि उन्होंने अपने दुख को 27 साल तक दबाकर रखा। आपका 26 साल का बेटा है। आपको इतना दुख कहां से आया। हमने ये तो कभी नहीं सुना कि आप शादीशुदा शख्स के साथ अफेयर कर सकते हो।"
रीटा भट्टाचार्या यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के सिलसिले में आगे कहा, "आप मां हैं और मैं इसके खिलाफ नहीं हूं। लेकिन मैं आपको सिर्फ सच बता रही हूं। जब आपका 26 साल का बेटा है तो आप किस तरह 27 साल से अपने गम को छुपा रही हैं। आप 70 वर्षीय महिला से शादी कर सकते हैं और 26 साल का बेटा होगा? हमारे देश में तो ये नहीं है।" बता दें कि कुमार सानू ने रीटा भट्टाचार्या से साल 1980 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन 1994 में कुमार सानू और रीटा का तलाक हो गया।
