मौत के मुंह में गिरने से बाल-बाल बचीं Kashmera Shah, एक्ट्रेस ने शेयर कर दिखाया एक्सीडेंट का दर्दनाक मंजर

Kashmera Shah Met With Accident: कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक भयानक एक्सीडेंट की खबर दी है। जी हाँ, कश्मीरा का हाल ही में बेहद ही बुरी तरह से एक्सीडेंट हुआ है जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला।

Kashmera Shah Met With Accident: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कश्मीरा शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंका देने वाली खबर सुनाई है। कश्मीरा शाह का हाल ही में एक खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है। एक्ट्रेस ने इस एक्सीडेंट की झलक भी दिखाई है, जिसमें खून से रंगे कपड़े नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर कश्मीरा का एक्सीडेंट कैसे हुआ और उनकी हालत अब कैसी है।

Kashmera Shah Met With Accident

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का भयानक एक्सीडेंट हो गया है जिसके चलते वह बुरी तरह से चोटील हो गईं है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा कि भगवान का शुक्रिया मुझे बचाने के लिए। बहुत ही अजीब दुर्घटना। कुछ बड़ा होने वाला था लेकिन चोट में निकल गया। उम्मीद है कि कोई निशान नहीं रहेगा। हर दिन एक पल में जियो और वापस आने का इंतजार मत करो। आज मुझे अपने परिवार की बहुत याद आ रही है। ऐसे में फैंस कश्मीरा शाह के लिए काफी चिंतित हो रहे हैं। हर कोई एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ मांग रहा है, हम आशा करते हैं की कश्मीरा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

End of Feed