ससुर पंकज धीर की मौत के बाद ऐसे गुजरी कृतिका सेंगर की दिवाली, शगुन के दिए की दिखाई झलक, शेयर की दिल की बात

Kratika Sengar Diwali Post: टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर की दिवाली इस बार फीकी रही, क्योंकि उनके ससुर पंकज धीर का हाल ही में निधन हुआ है। अपने पिता को याद करते हुए कृतिका ने दिवाली पर एक पोस्ट की, जिसे देखकर पता चल रहा है कि परिवार को पंकज धीर की कमी खल रही है।

Kratika Sengar Diwali Post: मशहूर कलाकार पंकज धीर( Pankaj Dheer) ने करीब एक हफ्ते पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। पंकज धीर की मौत से उनके घर में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदारों से लेकर परिवार के लोगों तक हर कोई उनके जाने का गम मना रहा है। अपने पिता के जाने से एक्टर निकितन धीर भी काफी परेशान हैं। पापा की मौत के बाद परिवार में दिवाली नहीं मनाई गई। लेकिन, पंकज धीर की पुत्रवधू ने दिवाली पर शगुन के नाम का दिया जलाया और अपने ससुर को याद किया। दिवाली पर कृतिका सेंगर ने क्या कहा, आइए आपको बताते हैं।

Kratika Sengar Diwali Post

Image Source: Instagram

टीवी एक्ट्रेस और पंकज धीर की पुत्रवधू कृतिका सेंग( Kratika Sengar) र ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली पर कुछ पोस्ट किया। हाथ में शगुन का एक दिया लेकर कृतिका ने अपने दिवंगत ससुर को याद किया। अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृतिका ने लिखा, "जब आपका कोई अपना चला जाता है, तब पता चलता है कि त्योहार कितने भारी होते हैं।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी जोड़ा है। कृतिका सेंगर निकितन धीर( Nikitin Dheer) की पत्नी है, दोनों अपने दिवंगत पिता पंकज धीर के बेहद करीब थे।

End of Feed